बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए अक्सर हम उनके लुक्स को रीक्रिएट करने की कोशिश करते हैं। कई बार उनके तरह की ड्रेस को भी वियर करने के बारे में सोचते हैं ताकि खूबसूरत और स्टाइलिश लग सके। इसके लिए आप जेनेलिया देशमुख के इन लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी काफी अच्छा लगेगा और आपको किस इवेंट पर कौन से आउटफिट को वियर करना है इसकी जानकारी भी मिल जाएगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के आउटफिट को आप वियर कर सकती हैं।
साड़ी करें वियर (Saree Looks For Women)
अगर आपको लुक को परफेक्ट बनाना है तो इसके लिए आपक जेनेलिया के साड़ी लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने टिश्यू सिल्क की साड़ीको वियर किया हुआ है। जिसमें फ्लावर प्रिंट बना हुआ है। इसके साथ जो ब्लाउज है उसे भी उसी फैब्रिक से तैयार किया गया है। इस साड़ी को Saroj Jalan Official द्वारा डिजाइन किया गया है। इस लुक को उन्होंने काफी सिंपल रखा है आप इस तरह के लुक्स को शादी के लिए ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में आपको ऐसी साड़ी के डिजाइंस मार्केट में मिल जाएंगे।
जेनेलिया का धोती कुर्ता लुक
अगर आपको सूट पहनने का मन है तो आप घर के किसी खास फंक्शन पर धोती कुर्ता को वियर कर सकती हैं। इसमें उन्होंने मिरर वर्क गोटा पट्टी डिजाइन वाले सूट को वियर कर सकती हैं। इसमें उन्होंने पूरे कढ़ाई वाले सूट स्टाइल किया है। दुपट्टे पर भी ऐसी ही कढ़ाई हो रखी है। आप भी इस तरह के हैवी सूट को वियर कर सकती हैं। मार्केट से आप चाहे तो थोड़ा कम हैवी सूट को स्टाइल करें। जिससे आपका लुक भी अच्छा लगे और आपको नए डिजाइन वियर करने की जरूरत पड़ेगी। (ऑफिस के लिए लुक्स)
इसे भी पढ़ें: सफेद रंग के कपड़ों के साथ खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये शेड्स, हर स्किन टोन के लिए रहेंगे बेस्ट
जेनेलिया का कोट पैंट लुक
अगर आप वेस्टर्न वियर को स्टाइल करना चाहती हैं तो इसके लिए आप वेस्टर्न वियर लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको कोट मिलेगा। इसके साथ मैचिंग प्रिंट की पैंट उन्होंने इस फोटो में इसी डिजाइन और प्रिंट के कोट पैंट को वियर किया हुआ है। जिसमें शिमर वर्क हुआ है। आप भी इस तरह के आउटफिट को वियर कर सकती हैं। इसमें आप चाहें तो शिमर की जगह किसी और डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। (1000 रुपये में साड़ी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: Salwar Suit Sewing Tips: कलीदार सूट में पाना चाहती हैं परफेक्ट फिटिंग तो इन बातों को न करें नजरअंदाज
जेनेलिया देशमुख के इस आउटफिट को आप अलग-अलग इवेंट में वियर कर सकती हैं। जिससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको नए डिजाइन और पैटर्न के कपड़े पहनने को मिलेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों