किसी भी ओकेजन के लिए हम अपने लुक को काफो बारीकी से स्टाइल करते हैं। वहीं स्टाइलिंग के लिए बॉडी टाइप का खास ख्याल रखना जरूरी होता है, ठीक इसी तरह से परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए आपको स्किन टोन का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।
फैशन ट्रेंड में सफेद कलर के कपड़ों को काफी पसंद किया जाने लगा है। वहीं इस कलर के साथ अक्सर हम लिपस्टिक का सही शेड चुनते समय काफी बार कंफ्यूज हो जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं लिपस्टिक के कुछ खास शेड्स जो आपकी व्हाइट ऑउटफिट को स्टाइलिश लुक देने में सहायता करेंगे।
View this post on Instagram
सटल और ड्युई लुक को कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह के लुक के साथ आप लिप्स के लिए ग्लॉसी पिंक कलर का लिप शेड चुन सकती हैं। इसके अलावा आप मैट पिंक लिपस्टिक होंठों पर लगाकर अलग से ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह शेड फेयर से मीडियम स्किन टोन पर बेस्ट नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें अपने लिए ब्राउन कलर की लिपस्टिक
View this post on Instagram
नाइट लुक के लिए बोल्ड और एलिगेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह का मैट चॉकलेट ब्राउन लिप शेड आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस तरह के लिप कलर के साथ आप स्मोकी आई मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। कोशिश करें कि लुक को मैट में रखें तो यह देखने में काफी क्लीन और क्लासी नजर आएगा।
View this post on Instagram
ब्यूटी ट्रेंड में आजकल मॉव शेड्स को काफी सराहा जा रहा है। ब्लैक के साथ आप इसमें पिंक कलर के शेड को चुन सकती हैं। कूल टोन वाले पिंक शेड का चुनाव करें और वार्म टोन को अवॉयड ही करें। यह कलर लगभग हर तरह के स्किन टोन पर आसानी से सूट करता है।
इसे भी पढ़ें : ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका
रेड कलर देखने में काफी आइकोनिक लुक देने में मदद करता है। इसमें ब्लैक के साथ आप ब्लड रेड कलर को सकती हैं। इसके अलावा आप थोड़ा ब्लैक टोन वाले डीप रेड लिप कलर को चुन सकती हैं। कोशिश करें कि ब्लैक के साथ ब्राइट शेड ही चुनें। वहीं यह शेड आपको बोल्ड लुक में मदद करता है और लगभग हर स्किन टोन के लिए बेस्ट रहता है।
अगर आपको सफेद रंग के कपड़ों के साथ लगाने के लिए लिपस्टिक के ये शेड्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।