
ब्राइडल लुक पूरी तरह से तब तैयार होता है जब दुल्हन का मेकअप, लहंगा, हेयर, दुपट्टा आदि सब कुछ परफेक्ट हो। ब्राइडल लुक को परफेक्ट बनाने में लिपस्टिक बहुत अहम योगदान देती है। अब खुद ही सोचिए कि दुल्हन के श्रृंगार का अहम हिस्सा लिपस्टिक है या नहीं। सुर्ख लाल होंठों के साथ दुल्हन की मुस्कुराहट अलग ही दिखती है। पर कई ब्राइड्स को ये तय करने में मुश्किल होती है कि वो अपने लिए कौन सी ऐसी लिपस्टिक चुनें जो बिलकुल परफेक्ट हो और उनके कई सारे लुक्स के साथ मैच करे।
इंडियन स्किन टोन पर वैसे तो डार्क रंग अच्छे लगते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हर तरह का रेड कलर हमारे ऊपर सूट ही करेगा। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे रेड शेड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो यकीनन नई दुल्हनों के लिए बहुत अच्छी साबित हो सकती हैं।
मैक कॉस्मैटिक्स की ये लिपस्टिक यकीनन सबसे फेमस शेड्स में से एक है। इसे परफेक्ट रेड माना डाला है और रूबी वू लिपस्टिक हर तरह की स्किन टोन पर फिट हो जाती है। ये लिपस्टिक इतनी फेमस है कि रिहाना ने भी अपनी कॉस्मेटिक्स रेंज में रिरी वू नाम से एक ऐसी ही लिपस्टिक लॉन्च की है।
फायदे-
- सभी तरह की स्किन टोन पर अच्छी लगती है।
- इसका पिगमेंटेशन बहुत अच्छा है और ये लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक है।
- ये आपको मैट फिनिश देगी, लेकिन होंठों को ड्राई नहीं बनाएगी।

नुकसान-
ये 1500 रुपए की रेंज में आने वाली लिपस्टिक है इसलिए थोड़ी महंगी है।
इसे जरूर पढ़ें- शादी वाले दिन 8 घंटों में भी नहीं फीका होगा लिपस्टिक का रंग, बस करें ये 5 काम
NYX कॉस्मेटिक्स की ये लिपस्टिक रेड और पिंक का मिक्स रंग देगी और ये वाटरप्रूफ होने के साथ-साथ पॉलिश्ड मैट फिनिश देती है। इस लिपस्टिक में भी विटामिन ई ऑयल है जो आपके होंठों को सूखने नहीं देंगे।
फायदे-
- ये बहुत पिगमेंटेड है औऱ सिर्फ एक ही स्ट्रोक में बेस्ट रिजल्ट देगी।
- ये वाटरप्रूफ और लॉन्ग लास्टिंग है।
- इस लिपस्टिक को भी इंडियन स्किन टोन के लिए अच्छा माना जाएगा।

नुकसान-
- जिनके होंठ सुपर ड्राई हैं उन्हें इसके पहले कुछ लिप बाम आदि लगाने की जरूरत होगी।
- ये 850 रुपए की कीमत वाली लिक्विड लिप्सिटक है जिसे आपको लाइनर के साथ लगाना होगा ताकि बेस्ट कवरेज मिले।
अगर आपको मिड रेंज में एक ऐसा रेड शेड चाहिए जो सभी तरह की स्किन टोन्स पर सही लगे तो ये कलर बेस्ट साबित हो सकता है।
फायदे-
- ये क्रेऑन फॉर्मूला है इसलिए लगाने में आसान है।
- ये लॉन्ग लास्टिंग है।
- इंडियन स्किन टोन के हिसाब से हाई पिगमेंटेड फॉर्मूला है।

नुकसान-
- पूरी तरह से वाटरप्रूफ और स्टेन प्रूफ नहीं है।
- कुछ घंटों में रीटच की जरूरत पड़ सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में ड्राईनेस, रिंकल्स और पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए काम आएगा ये 1 फेसपैक
अगर आप अपने लिए एक बजट लिपस्टिक ढूंढ रही हैं जो आपको अफोर्डेबल भी लगे और साथ ही साथ हर तरह की स्किन टोन पर सूट कर जाए तो ये लिपस्टिक बेस्ट साबित हो सकती है।
फायदे-
- ये बहुत अफोर्डेबल है।
- इस लिपस्टिक का पिगमेंटेशन काफी अच्छा है।

नुकसान-
- लॉन्ग लास्टिंग नहीं है
- बार-बार रीटच करना पड़ेगा
- वाटरप्रूफ और स्टेनप्रूफ नहीं है
अगर आप परफेक्ट रेड की जगह चेरी रंग जैसा रेड चाहती हैं और आपको लगता है कि आपकी स्किन टोन पर वही सही रहेगा तो ये कलर अच्छा साबित हो सकता है।
फायदे-
- ये लॉन्ग लास्टिंग सुपर पिगमेंटेड लिपस्टिक है।
- अगर आपके होंठ बहुत ड्राई रहते हैं तो ये बहुत अच्छा फॉर्मूला साबित होगी।
- इसमें सैटिन मैट फिनिश मिलती है जो हाइड्रेशन के लिए अच्छी है

नुकसान-
- 1900 रुपए की रेंज में ये थोड़ी महंगी साबित होगी।
- ये लिपस्टिक स्टेन प्रूफ नहीं है
अलग-अलग रेंज की इन सभी लिपस्टिक्स के बारे में तो आपने जान ही लिया है। आप अपने वैनिटी के लिए सही लिपस्टिक चुन सकती हैं। अगर आपकी भी कोई फेवरेट लिपस्टिक है तो उसके बारे में हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।