कुर्ती एक ऐसा आउटफिट है जो सिंपल है और कई इवेंट समेत ऑफिस में भी कुर्ती पहन के जाया जा सकता है। मार्केट में कई सारी स्टाइलिश कुर्ती मिल जाएंगी, जिसकी वजह से कन्फ्यूजन होती है कि ऑफिस में किस तरह की कुर्ती पहन के जाए। अगर आप ऑफिस जाने के लिए स्टाइलिश और कम्फर्टेबल कुर्ती की तलाश में हैं, तो आप इस आर्टिकल की मदद से स्टाइलिश कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी स्टाइलिश कुर्ती के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें महिलाएं ऑफिस में पहन कर जा सकती हैं।
फ्लोरल कुर्ती
महिलाएं ऑफिस के लिए एक्ट्रेस सारा अली खान के फ्लोरल कुर्ती आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं । एक्ट्रेस ने ये फ्लोरल कुर्ती चेक्ड पैंट के साथ पहनी है और इसी तरह की कुर्ती महिलाओं के लिए भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह कुर्ती आप ऑनलाइन ले सकती हैं या फिर कपड़ा लेकर दर्जी से सिलवा भी सकती हैं।
स्लिट कुर्ती
महिलाएं ऑफिस में स्लिट कुर्ती भी पहन सकती हैं, इस तरह का आउटफिट पहनकर आप भीड़ से अलग नजर आएंगी। इस कुर्ती को जींस के साथ पहना जा सकता है। वहीं इस स्लिट कुर्ती में आपको साइड स्लिट, मिडिल स्लिट या मल्टीपल स्लिट जैसे तीन आप्शन मिलेंगे जिनमें से कोई भी डिजाइन आप चूज कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आप ऑनलाइन खरीद सकती हैं या फिर बाजार से भी ले सकती हैं।
चिकनकारी कुर्ती
ऑफिस में पहनने के लिए चिकनकारी कुर्ती भी बेस्ट है। इस कुर्ती को आप जीन्स या प्लाजो या फिर लेगिंग के साथ पहन सकती हैं। यह कुर्ती आप बाजार से भी खरीद सकती है या फिर कई सारी ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भी आप इस तरह की कुर्ती ले सकती हैं।
और पढ़ें : Fashion Tips: सिंपल कुर्ती के ये डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे स्टाइलिश
सिमिट्रिकल कुर्ती
अगर आप लौंग और शॉर्ट कुर्ती की तलाश में हैं तो सिमिट्रिकल कुर्ती को भी चुन सकती हैं। यह कुर्ती जीन्स के साथ कैरी की जा सकती है, जो आपके ऑफिस के लिए परफेक्ट लुक होगा। वहीं इस तरह की कुर्ती के कई सारे ऑप्शन आपको बाजार में आराम से मिल जाएंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram (Sara Ali Khan, Shraddha Kapoor, Nora Fatehi, Kajal Aggarwal)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों