Saree Fashion 2024: साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसके कई डिजाइंस आपको देखने को मिल जाएंगे। बदलते फैशन के दौर में भी एवरग्रीन लुक के लिए सबसे ज्यादा सिल्क साड़ी को पसंद किया जाता है। इसमें आपको महंगे से महंगे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।
गणेश चतुर्थी आने वाली है। इस मौके पर साड़ी को पहनना काफी पसंद किया जाता है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं सिल्क साड़ी के कुछ सस्ते और खूबसूरत डिजाइंस, जिन्हें आप आसानी से कम पैसे खर्चे किए पहन सकते हैं। साथ ही, बताएंगे इन साड़ी लुक्स में जान डालने के आसान टिप्स-
कलमकारी सिल्क साड़ी डिजाइन

कलमकारी डिजाइन काफी बारीक डिजाइन होता है। कम पैसे खर्च किए आपको इसमें कई तरह की खूबसूरत प्रिंटेड साड़ी देखने को मिल जाएगी। रंग-बिरंगी इस खूबसूरत साड़ी आपको 1,000 रुपये तक में मिल जाएगी। ब्लाउज के लिए आप स्लीवलेस डिजाइन को चुन सकते हैं। यह आपको मॉडर्न लुक देने में मदद करेगा।
HZ Tip: लुक में जान डालने के लिए ग्रीन कलर की ज्वेलरी को स्टाइल किया जा सकता है।इसे भी पढ़ें : Gota Patti Neck Designs: फैंसी लुक पाने के लिए सलवार-सूट से लेकर कुर्ती के साथ बेस्ट रहेंगे गोटा-पट्टी नेक के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें
पेस्टल कलर सिल्क साड़ी डिजाइन
लाइट कलर कॉम्बिनेशन और सोबर डिजाइन की साड़ी को पहनना चाहती हैं तो इस तरह की खूबसूरत साड़ी आपके लिए बेस्ट हो सकती है। चौड़े बॉर्डर वाली यह साड़ी दिन के समय के लिए बेस्ट साबित हो सकती है।
HZ Tip: बालों में जूड़ा बनाकर हेयर एक्सेसरी के लिए गजरे को स्टाइल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : Hartalika Teej 2024 saree Designs : हरतालिका तीज के मौके पर स्टाइल करें मल्टी-कलर की साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
रेड-गोल्डन बनारसी साड़ी डिजाइन
रेड में आपको सबसे ज्यादा बनारसी साड़ी देखने को मिल जाएगी। रेड कलर को लगभग हर फंक्शन या त्योहार के लिए पहनना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें किया हुआ गोल्डन वर्क आपको रॉयल लुक देने का काम करेगा।
HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ में आप गोल्डन कलर की हैवी झुमकी को स्टाइल कर सकते हैं।
अगर आपको साड़ी की ये खूबसूरत डिजाइंस पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: koskii,ajio,varanga,ekanalabel
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों