Fashion Tips: त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में लड़कियों ने अपने लुक को लेकर तैयारियां करनी शुरू कर दी होगी। किसी ने अपने लिए हैवी ट्रेडिशनल वियर कपड़े खरीदे होंगे तो कोई वेस्टर्न पहनने का मन बना रही होगी। लेकिन इसकी जगह आप कुछ और नया लुक और आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक पूरी तरह चेंज हो जाएगा और आप सबसे अलग दिखाई देंगी। इसके लिए आपको ट्राई करना चाहिए फ्यूजन लुक। इस लुक को क्रिएट करने लिए बस आपको अपने आउटफिट स्टाइल को चेंज करना होगा।
साड़ी स्टाइल शरारा करें वियर
फेस्टिवल पर कुछ यूनिक लगना चाहती हैं तो इसके लिए आप कृति खरबंदा के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने पिंक कलर के शरारा सेट को पहना हुआ है। इसमें उन्होंने चोली की जगह ब्लाउज को स्टाइल किया है और दुपट्टे को साड़ी के पल्ले की तरह लिया हुआ है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। आप चाहे तो अपने ब्लाउज डिजाइन को चेंज करा सकती हैं और इस तरीके से दुपट्टे को लेकर फ्यूजन आउटफिट लुक क्रिएट कर सकती हैं।
HZ Tips: आप इसके साथ हैवी इयररिंग्स और न्यूड मेकअप कर सकती हैं।
स्लिट कट स्कर्ट विद जैकेट
फ्यूजन आउटफिट में आपको कई सारे ऑप्शन मार्केट में मिल जाएंगे। लेकिन आप चाहे तो परिणीति के इस लुक को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें उन्होंने स्लिट कट स्कर्ट (साड़ी लुक्स) के साथ लॉन्ग स्कर्ट को स्टाइल किया हुआ है जिसे रितिकामिर चंदानी ने डिजाइन किया है। आप चाहे तो स्लिट कट स्कर्ट की जगह लॉन्ग स्कर्ट को वियर कर सकती हैं। इसके साथ श्रग। इस तरीके के आउटफिट आपको मार्केट में 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएंगे।
HZ Tips: इसके साथ लाइट ज्वेलरी और बोल्ड आई मेकअप ट्राई करें।
इसे भी पढ़ें: ब्लाउज सिलवाने से पहले टेलर को बता दें ये 3 बातें, हमेशा सही आएगी फिटिंग
साड़ी विद कोट
कई सारीड़ लड़कियां होती हैं जिन्हें कुछ नया एक्सपेरिमेंट करना पसंद होता है। अगर आपको भी यही चीजें पसंद है तो ऐसे में आप सोनम कपूर की तरह साड़ी को (साड़ी पर बेल्ट स्टाइल करने का तरीका) स्टाइल कर सकती हैं। इसमें उन्होंने फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहनी है। जिसे उन्होंने फ्लोरल प्रिंट कोट से साथ स्टाइल की है इस आउटफिट को रोहित बल ने डिजाइन किया है। आप चाहे तो लॉन्ग कोट की जगह श्रग वियर कर सकती हैं। इससे आपका फ्यूजन लुक क्रिएट हो जाएगा। इस तरीके की साड़ी और श्रग आप 500 रुपये में मार्केट से खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ब्लाउज के ये फैशनेबल डिजाइन आपको देंगे यूनिक लुक
त्योहारों पर ट्राई करें ये लुक्स इसके बाद आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। साथ ही कुछ नया ट्राई करने का मौका आपको मिलेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों