Flower Back Blouse Designs: साड़ी के साथ स्टाइल करें फ्लावर बैक डिजाइन वाले ब्लाउज

साड़ी के साथ सिंपल बैकलेस ब्लाउज पहन कर बोर हो गई है तो इस बार ट्राई करें फ्लावर डिजाइन वाले बैक ब्लाउज उससे आपका लोग और भी सुंदर लगेगा। 

flower back blouse designs

साड़ी पहनने का शौक हम सभी को होता है। तीज त्योहार हो या शादी हम साड़ी के अलग-अलग डिजाइन मार्केट से खरीद कर उन्हें तैयार कर पहनना पसंद करते हैं। लेकिन जब बात आती है, साड़ी के ब्लाउज सिलवाने की तो हम टेलर को हमेशा ऑनलाइन सर्च करके डिजाइन देते हैं। जब कुछ नहीं समझ आता है तो हम सिंपल डिजाइन को ही अपने ब्लाउज में तैयार करवाते हैं। इस बार आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है आप अपने ब्लाउज के बैक डिजाइन के लिए फ्लावर डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। यह ब्लाउज के बैक पर अच्छा लगता है। चलिए आपको भी दिखाते हैं लेटेस्ट डिजाइंस।

बड़ा फूल वाला बैकलेस ब्लाउज

Big blouse designs for women

अगर आप डीप बैकलेस ब्लाउज को डिजाइन करा रही हैं, तो इसमें इस बार आप बटरफ्लाई डिजाइन की जगह फ्लावर डिजाइन को क्रिएट करवाएं। यह डिजाइन आपके ब्लाउज के हुक वाली जगह पर तैयार किया जाएगा। आप इसमें पतली पट्टी वाला फ्लावर भी बन सकती है, और मोती पट्टी वाले फ्लावर डिजाइन को भी क्रिएट किया जा सकता है। इससे आपका ब्लाउज और भी सुंदर देखेंगे। इस तरीके के ब्लाउज डिजाइन को आपको टेलर से ही तैयार कराना होगा। रेडीमेड आपको ऐसे डिजाइन नहीं मिलेंगे।

कमल फूल बैक डिजाइन

Lotus flower back blouse design

आप अपने ब्लाउज के बैक में कमल के फूल का डिजाइन भी क्रिएट करा सकती हैं। इससे भी आपका ब्लाउज अच्छा लगेगा। इसमें पीछे की तरफ मटका डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। फिर इसमें कटिंग करके कमल के फूल का डिजाइन बनाया जाएगा। इसके बाद उसकी आउटलाइन की जाएगी। इससे ब्लाउज डिजाइनर लगेगा। इसमें आप चाहें तो स्टोन और लटकन लगा सकती हैं, या सिंपल भी इसे छोड़ सकती है। इस ब्लाउज को तैयार करवाने में आपको 1,000 से 1,200 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: ब्लाउज के ये फैशनेबल डिजाइन आपको देंगे यूनिक लुक

जाली के साथ फूलों वाले डिजाइन का ब्लाउज

Jaali flower blouse design

कई सारी महिलाएं जाली वाले बैक ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं। अगर आपको भी ऐसे ब्लाउज पसंद है, तो इसके लिए आप इस जाली वाले ब्लाउज डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें बैक पर जाली के साथ फूल बनाएं गए हैं। इसके बाद जहां बो बनता है वहां पर भी छोटा सा फूल डिजाइन बनाया गया है। इसमें स्टोन और नीचे की तरफ लटकन लगाई गई है। इससे ब्लाउज अच्छा लग रहा है। इसे तरह के ब्लाउज बनवाने के लिए भी टेलर 1,000 रुपये लेगा।

इस बार बैकलेस ब्लाउज को सिंपल तरीके से तैयार न कराएं। इसमें फ्लावर डिजाइन बनवाएं। इससे ब्लाउज सुंदर लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: ब्लाउज के ये फैंसी डिजाइंस लहंगे से लेकर साड़ी तक के साथ दिखेंगे परफेक्ट

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP