हर बार फैशन के हिसाब से ट्रेंड बदलता रहता है। इसलिए लोगों का स्टाइलिंग अंदाज भी चेंज हो जाता है। कई बार अलग-अलग कपड़ों के डिजाइन का फैशन चलता है, तो कई बार टैटू काफी ट्रेंड में रहते हैं। लड़कियों को आजकल टैटू बनवाना काफी पसंद आ रहा है। इसलिए लड़कियां हाथों में अलग-अलग डिजाइन के टैटू बनाते हैं। अगर आप भी हाथ में टैटू बनवाना पसंद करती हैं, तो इसके लिए आप पंख वाला टैटू बना सकती हैं। इसमें आपको कई सारे डिजाइन मिल जाएंगे। इसके लिए आप आर्टिकल में डिजाइन आइडिया को देख सकती हैं।
अगर आप भगवान कृष्ण को पसंद करती हैं, तो इसके लिए आप मोर पंख वाले टैटू डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें डिजाइन भी अच्छा बनेगा। इसके लिए आपको हाथ की कलाई पर मोर पंख का डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद इसे सुंदर दिखाने के लिए कलर भी वैसे ही करना है। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना कलर के यह अच्छा नहीं लगेगा। साथ ही, आप चाहें तो इसमें नाम को भी लिखा सकती हैं। इससे भी डिजाइन अट्रैक्टिव नजर आएगा।
अगर आप कृष्ण भक्त हैं, तो आप बांसुरी के साथ पंख का डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपके हाथ पर बांसुरी का डिजाइन बनाया जाएगा। इसके बाद इसके ऊपर मोर पंख क्रिएट किया जाएगा। इसे थोड़ा घना बनाया जाएगा, ताकि पंख अच्छे से हाइलाइट हो सके। फिर इसमें आप अपनी पसंद से कलर करा सकती हैं। और इसे अच्छा दिखाने के लिए इसकी आउटलाइन भी करा सकती हैं। इस तरह के टैटू डिजाइन बनवाने के लिए आपको बाजार में 1,500 से 2,000 रुपये में करा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Wrist Tattoo Designs: कलाई पर टैटू बनवाने के लिए ट्राई करें ये 5 डिज़ाइन्स
अगर आपको उड़ान पसंद है, तो एक मैसेज के तौर पर आप इस तरह के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें बटरफ्लाई के साथ पंख के डिजाइन को बनाया गया है। इस तरह का डिजाइन हाथों में अच्छा लगता है। इसमें आप अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे आपके हाथ पर बना ये पंख और उभरकर नजर आएगा। इसे आप ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप पहली बार टैटू बनवाने जा रही हैं, तो आप इन पंख वाले टैटू डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इससे आपका हाथ अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें: Trishul Tattoo Designs: हाथ पर बनाएं त्रिशूल टैटू, देखें डिजाइंस
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit:Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।