herzindagi
Tattoo designs tips

टैटू बनवाना पसंद है तो ये डिजाइन कर सकती हैं ट्राई

 कई महिलाएं होती हैं जिन्हें टैटू बनवाने का बहुत शौक होता है। अगर आप भी इसकी शौकीन है तो यहां बताए गए डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-06-23, 16:06 IST

आजकल टैटू का ट्रेंड काफी चल रहा है। पहले भी इसे पसंद किया जाता था। लेकिन किसी को ये पता नहीं था कि इसको बनाना से क्या होता है? टैटू के बारे में अब जाकर लोग जान पाए हैं। उन्हें ये पता लग पाया है कि, ये भी हमारे फैशन का एक ट्रेंड है। जिन्हें बनवाकर हम ट्रेंडी दिखाई दे सकते हैं। इसी की वजह से लड़कियां इसे अपनी बॉडी के अलग-अलग हिस्सों में बनाना पसंद करती हैं।

कुछ नेक पर टैटू डिजाइन बनाते हैं तो किसी को हाथ या फिर पैर पर इन्हें बनाना पसंद होता है। आजकल तो इसके ट्रेंडी डिजाइन पीठ पर भी बनाए जाते हैं। अगर आपको भी टैटू करवाना पसंद है तो इन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

स्टार टैटू डिजाइन

Star tattoo designs

अगर आपको सिंपल टैटू अपनी बॉडी पर डिजाइन करवाना है तो इसके लिए आप स्टार टैटू डिजाइन को अपने हाथ, गले या फिर चाहे तो फिंगर पर भी बनवा सकती हैं। इसमें आपको छोटा-बड़ा स्टार कैसे क्रिएट करना है वो आपकी पसंद के ऊपर हैं। आजकल टैटू में कलर भी होने लगे हैं तो आप चाहे तो इस डिजाइन को आप कलर से हाइलाइट भी करा सकती हैं।

फ्लावर टैटू डिजाइन

Flower tattoo designs

कई महिलाएं होती हैं जिन्हें टैटू (कलाई टैटू डिजाइन) में बड़े-बड़े डिजाइन काफी पसंद होते हैं। आप चाहे तो अपने हाथ में इसे क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में आप बड़ा फूल, अपने नाम का अक्षर या फिर किसी भगवान का चित्र बनवा सकती हैं। इस डिजाइन को हाथ के अलावा पीठ पर भी बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पहली बार टैटू बनवाने जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

पत्ती डिजाइन टैटू

Leaf tattoo desigsn

अगर आप अपनी उंगली के लिए डिजाइन सर्च कर रही हैं तो इसके लिए सबसे सिंपल और यूनिक पत्ती डिजाइन है। इसे बनवाने में समय भी कम लगाता है और बनने के बाद काफी अच्छा लगता है। इस तरह के डिजाइन (टैटू बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान) को भी महिलाएं सबसे ज्यादा बनवाना पसंद करती हैं। आप इसमें किसी तरह का कोई कलर एड न कराएं न ही इसे ज्यादा हाईलाइट करें। सिंपल रखें और कोशिश करें की इसे छोटा रखें।

एरो टैटू

Arrow tattoo designs

एरो टैटू डिजाइन भी काफी ट्रेंडी है। ऐसा कहा जाता है कि इसे बनाने वाले लोग ध्यान को एक ही तरह केंद्रित करने के लिए इसे डिजाइन करते हैं। आप भी इसे बना सकती हैं।

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • अगर आपको कोई कलर की एलर्जी है तो इसे न बनवाएं।
  • टैटू बनवाने के बाद उस हाथ से भारी सामान न उठाएं।
  • शुरुआती दिनों में कोशिश करें की किसी तरह एलर्जी इसके आसपास न हो।

इसे भी पढ़ें: वेडिंग रिंग टैटू बनवाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Instagram

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।