Trishul Tattoo Designs: हाथ पर बनाएं त्रिशूल टैटू, देखें डिजाइंस

कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें टैटू बनवाना बेहद पसंद होता है। आजकल लड़कियां भगवान से जुड़े टैटू डिजाइन को अपने हाथों में बनाना पसंद करती हैं।

trishul designs tattoo

आजकल टैटू काफी ट्रेंड में है। हर कोई अलग-अलग डिजाइन के टैटू को बनाते नजर आ रहा है। किसी को अपनी मेमोरी से जुड़े टैटू बनवाना पसंद होता है, तो कोई भगवान से जुड़े टैटू बनाता नजर आता है। हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से शरीर के अलग-अलग हिस्से में टैटू बनवाते हैं। हम आपको हाथ पर बनाने वाले टैटू डिजाइन के बारे में बताएंगे। इसके लिए आप त्रिशूल टैटू डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। यह हाथों पर बनने के बाद अच्छे लगते हैं। चलिए, आपको भी बताते हैं किस तरह के त्रिशूल डिजाइन आप क्रिएट कर सकती हैं।

डमरू और रुद्राक्ष के साथ त्रिशूल टैटू (Trishul Tattoo Designs)

Trishul Tattoo designs

अगर आपको महादेव से जुड़ी चीजें पसंद हैं, तो इसे आप हाथ पर टैटू के डिजाइन में क्रिएट कर सकती हैं। त्रिशूल उनमें से एक है। आप इसके डिजाइन को भी हाथों पर क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको एक त्रिशूल बनाना है इसके बाद इसमें डमरू का डिजाइन क्रिएट करना है। इसे यूनिक दिखाने के लिए इसमें एक रुद्राक्ष बनाना है, ताकि यह डिजाइन अच्छा लगे। आप इसे एक ही कलर में तैयार करा सकती हैं। चाहें तो इसमें अन्य कलर को भी एड कर सकती हैं, ताकि यह यूनिक लगे और यह अच्छे से हाइलाइट हो सके। इस तरह के टैटू बनवाने के लिए आपको 500 से 1,000 रुपये देने पड़ सकते हैं।

नेत्र डिजाइन वाला त्रिशूल टैटू

Eye design tattoo

शिव भगवान की तीसरे नेत्र को खुलते हुए हमने टीवी सीरियल में देखा है। आप इसे अपने हाथ में क्रिएट कर सकती हैं। त्रिशूल टैटू सिंपल न लगे इसके लिए आपको पहले त्रिशूल का डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद इस हाथ के टैटू में आंख का डिजाइन बनाना है। नीचे की तरफ ऊं और रुद्राक्ष बनाना है। इससे यह टैटू अट्रैक्टिव नजर आएगा। साथ ही जब इसमें कलर किया जाएगा, तो यह और भी अच्छा लगेगा। इसे बनवाने के लिए आपको 1,000 से 2,000 रुपये खर्च देने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: Wrist Tattoo Designs: कलाई पर टैटू बनवाने के लिए ट्राई करें ये 5 डिज़ाइन्स

त्रिशूल के साथ लिखवाएं शिव का नाम

Shiv name trishul tattoo

हाथ में टैटू डिजाइन क्रिएट करने के लिए आप त्रिशूल के साथ शिव का नाम लिखा सकती हैं। इसके लिए आपको त्रिशूल का डिजाइन बनवाना है। फिर इसमें नीचे की तरफ शिव शक्ति को क्रिएट करना है। आप चाहें तो ऊं का डिजाइन बना सकती हैं, या सिंपल भी रख सकती हैं। इसमें कलर न कराएं। बस ब्लैक कलर को इस्तेमाल करके इसे अच्छे से हाइलाइट कराएं, ताकि टैटू अच्छा लगे। इस तरह के टैटू बनाने के लिए आपको 1,000 से 2,000 रुपये देने पड़ेंगे।

इस बार नाम या डेट का नहीं बल्कि भगवान शिव के त्रिशूल टैटू का डिजाइन हाथ में क्रिएट करें। इसे अच्छे से हाइलाइट करवाएं, ताकि जब यह हाथ पर बनकर आए तो अच्छा लगे।

इसे भी पढ़ें: पहली बार टैटू बनवाने जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram- Jazzink Tattos

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP