herzindagi
priyanka chopra trending main

सर्दियों में ठंड से बचने के साथ-साथ दिखें फैशनेबल, प्रियंका चोपड़ा से लें टिप्स

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लड़कियां ज्यादा कपड़े पहनती हैं, तो उन्हें फैशनेबल दिखने का मौका नहीं मिलता है। अगर आप सर्दियों में स्टाइलिश दिखना है, तो प्रियंका चोपड़ा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं-
Editorial
Updated:- 2020-11-23, 17:29 IST

सर्दियों में हम अक्सर सोचते हैं कि ज्यादा कपड़ों के कारण फैशनेबल नहीं दिखा जा सकता है। लेकिन चाहे सर्दियां हों या गर्मियां, बॉलीवुड एक्ट्रेस हमेशा अपने लुक्स से लड़कियों को इंस्पिरेशन देती हैं। प्रियंका चोपड़ा भी फैशन, ब्यूटी और मेकअप के लिए फैंस को टिप्स देती रहती हैं, जिसे आप भी फॉलो कर सकती हैं। विंटर में स्टाइलिश दिखने के लिए प्रियंका चोपड़ा कई टिप्स अपनाती हैं, जैसे कलर कॉम्बिनेशन, कैप लगाना, बूट्स पहनना आदि। यहां हम आपको प्रियंका चोपड़ा की फैशन टिप्स बताएंगे, जो इस विंटर आपके काम आएंगी।

लाइट कलर और डेनिम जींस

 priyanka chopra inside

लाइट कलर विंटर में हमेशा अच्छे लगते हैं और हमें एक डिफ्रेंट लुक देते हैं। सर्दियों में जींस पहनना तो काफी जरूरी होता है क्योंकि इससे ठंड भी नहीं लगती है और हम फैशनेबल भी दिखते हैं। प्रियंका ने इस फोटो में ग्रे कलर का हाईनेक स्वेटर पहना है और उसके ऊपर ऑफ-व्हाइट कलर का लॉन्ग कोट पहना है। डैमेज डेनिम जींस के साथ प्रियंका ने ब्राउन कलर के बूट्स पहने हैं, जो सर्दियों के लिए परफेक्ट दिख रहे हैं। अगर आप चाहें, तो इस ड्रेस के साथ मैचिंग हैंडबैग भी कैरी कर सकती हैं।

अलग-अलग कलर करें स्टाइल

 priyanka chopra dress inside

हमेशा मैचिंग ब्लेजर या टॉप पहनना थोड़ा बोरिंग भी हो सकता है, इसलिए आप अलग-अलग कलर ट्राई कर सकती हैं। ब्लैक लॉन्ग कोट के साथ ब्लू डेनिम जींस हमेशा अच्छी लगती है, इसलिए प्रियंका ने भी यही लुक कैरी किया है। खुद को डिफ्रेंट लुक देने के लिए प्रियंका ने रेड वूलन क्रॉप टॉप पहना है और ब्लैक बूट्स पहने हैं। रेड कलर विंटर में काफी अच्छा लगता है, इसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: कम एक्सेसरीज में भी दिखना चाहती हैं स्टनिंग, तो दिशा परमार से लें इंस्पिरेशन

मफलर से करें डिफ्रेंट लुक कैरी

 priyanka chopra fashion inside

सिंपल दिखने वाली ड्रेस को भी आप मफलर से नया लुक दे सकती हैं। विंटर में ठंड लगने से बचने के लिए आप मफलर पहनती होंगी, लेकिन आपको हमेशा मफलर के लिए ऐसा रंग चुनना चाहिए, जिसे आप किसी भी कलर के साथ कैरी कर सकें। प्रियंका चोपड़ा ने ग्रीन कलर के ब्लेजर के साथ ग्रे मफलर कैरी किया है, जो दिखने में काफी अच्छा लग रहा है और सर्दियों के लिए कंफर्टेबल भी है।

व्हाइट जैकेट और बूट्स

 priyanka chopra woolens inside

व्हाइट एंड ब्लैक कलर विंटर में आपको एक क्यूट लुक देने के लिए काफी हैं। व्हाइट कलर भी विंटर्स में बेहद अच्छा लगता है, इसलिए प्रियंका ने डेनिम जींस के साथ व्हाइट जैकेट कैरी की है। प्रियंका ने हाई हील्स वाले व्हाइट कलर के बूट्स पहने हैं, जो उन्हें एक क्यूट लुक दे रहे हैं। विंटर्स में जींस पहनने से हम ठंड से बचते हैं और इसके साथ ही फैशनेबल भी दिखते हैं। अगर आप भी डेनिम जींस के साथ व्हाइट या ब्लैक कलर की जैकेट पहनना पसंद करती हैं, तो मैचिंग बूट्स भी पहन सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: चाहिए परफेक्ट बंगाली ब्राइडल लुक तो इन चीजों को जरूर बनाएं स्टाइल का हिस्सा

 

ब्राइट कलर्स करें ट्राई

 priyanka chopra woolen dress inside

आजकल डेनिम में डिफ्रेंट कलर काफी ट्रेंडिंग हैं, जिन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस भी ट्राई करना खूब पसंद करती हैं। प्रियंका ने इस फोटो में ऑरेंज कलर की डेनिम जैकेट पहनी है, जिसके साथ ब्लैक टी-शर्ट काफी अच्छी लग रही है। अगर आप सर्दियों में फैशनेबल दिखना चाहती हैं, तो इस तरह की जैकेट आपके लिए परफेक्ट रहेगी। इसके अलावा प्रियंका विंटर्स में वूलन कैप पहनना भी काफी पसंद करती हैं, जो बेहद अच्छी लगती है।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit: pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।