herzindagi
red colour outfit designs

Red Colour Outfits: शादी से लेकर पार्टी तक में खूब जचेगा लाल रंग, देखें फैंसी डिजाइंस और करें स्टाइल

लुक में जान डालने के लिए अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही रंग को चुनना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप सेलिब्रिटीज के लुक्स से इंस्पायर हो सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-07-16, 13:10 IST

रेड कलर हमेशा ट्रेंड में रहता है। इसे एवरग्रीन पसंद किया जाता है। यह देखने में क्लासी लुक देने में मदद करता है। हालही में अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत-राधिका की शादी से जुड़े फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलिब्रिटीज नजर आए हैं।

सेलिब्रिटीज के इन स्टाइलिश लुक्स में सबसे ज्यादा रेड कलर को स्पॉट किया गया है। तो आइये देखते हैं शादियों से लेकर पार्टियों में पहनने के लिए बेस्ट रेड लुक्स। साथ ही, बताएंगे इन लुक्स को स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स-

फ्लोर लेंथ स्टाइल सूट 

aishwarya rai bachchan

रेड लिप्स के साथ ज्यादातर अपने लुक को स्टाइल करने वाली एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत वी-नेकलाइन वाले फ्लोर लेंथ अनारकली सूट को स्टाइल किया है। इस तरह के सूट के साथ में आप हरे रंग की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकते हैं। देखने में यह लुक बोल्ड और स्टाइलिश नजर आ रहा है। आप चाहे तो इस तरह के सूट के साथ में दुपट्टे को स्किप भी कर सकते हैं।

 इसे भी पढ़ें: Purple Lehenga: पाना चाहती हैं ट्रेंडी लुक तो पर्पल कलर के लहंगे को करें स्टाइल, देखें तस्वीरें

सिंपल साड़ी लुक 

katrina in red

आजकल प्लेन और सिंपल साड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस स्टाइलिश बॉर्डर वर्क साड़ी के साथ में स्टेटमेंट नेकपीस को स्टाइल किया जा सकता है। इस तरह के सिंपल साड़ी को एलिगेंट लुक देने के लिए आप मेकअप को मिनिमल ही रखें। वहीं ब्लाउज के लिए आप फुल स्लीव्स या स्लीवलेस स्ट्रैप डिजाइन वाले ब्लाउज को चुन सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Saree Collection:नीता अंबानी की वार्डरोब में शामिल मास्टरपीस साड़ियों से जुड़ी रोचक जानकारी

रेड-गोल्डन सूट 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

डिजाइनर तोरानी ने इस फैंसी और रॉयल लुक देने वाले सलवार-सूट को डिजाइन किया है। जिस तरह से रेड कलर एवरग्रीन पसंद किया जाता है, ठीक उसी तरह से गोल्डन को लगभग हर तरह के पार्टी वियर लुक के लिए पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस का यह लुक आप अपने घर के किसी फंक्शन के लिए आसानी से री-क्रिएट कर सकती हैं।

 

अगर आपको रेड लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।