Old Bangles Reuse: हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए घर पर रखी पुरानी चूड़ियों से बनाएं कंगन, जानें तरीका

घर पर रखी पुरानी चूड़ियों को हम एक बैग में बांधकर कहीं रख देते हैं या उनमें से सही चूड़ी को छांटकर पहन लेते है। लेकिन इससे हाथ पहले जैसे ही नजर आते हैं। इस बात आप इन चूड़ियों का इस्तेमाल करें और कंगन को डिजाइन करें।
old bangles

हाथों में जब चूड़ी पहनी जाती है, तो इससे कलाई और भी सुंदर नजर आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भरे-भरे हाथों से महिलाओं की सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाती है। इसी वजह से हम अक्सर बाजार से जाकर कुछ अलग डिजाइन वाली चूड़ियों को खरीदते हैं, ताकि उसे अपने आउटफिट के साथ मैच करके पहन सके। इस बार आपको बाजार में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप पुरानी चूड़ियों से नए कंगन को बनाकर ही पहन सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की चूड़ी पहनने के बाद अच्छी लगेगी।

कंगन बनाने के लिए सामग्री

old bangles

  • पुरानी चूड़ियां
  • ग्लू
  • स्टोन
  • मिरर
  • धागा
  • गोटा

कंगन बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए पहले आपको साड़ी चूड़ियों को अच्छे से चेक करना है, ताकि वो कहीं से टूटी हुई न हो।
  • इसके बाद इसे ग्लू की मदद से जोड़ना है। आप अगर चौड़ा कंगन बना रही हैं, तो आप एक-साथ 4 से 5 चूड़ी जोड़ सकती हैं।
  • फिर इसे सूखने दें। ऐसा इसलिए ताकि ग्लू अच्छे से सूख जाए।
  • अब इसमें वेलवेट का थ्रेड लपेटना है।
  • इसे लगाने से पहले हर जगह ग्लू जरूर लगा दें।
  • इसके बाद इसे सूखने दें।
  • कंगन पर आपको मिरर या गोटा जो भी लगाना है, वो लगाएं।
  • इसे अच्छे से सेट होने दें।
  • अब इसे आउटफिट के साथ वियर करें।

इन आउटफिट के साथ पहन सकती हैं कंगन

Kangan

  • आप कंगन को सूट और साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।
  • अगर आप वर्किंग है तो आप पतले कंगन को बनाकर इसे ऑफिस आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं।
  • आप इसे वेडिंग आउटफिट के साथ भी पहन सकती हैं।
  • अगर आप फेस्टिवल पर कुछ अलग वियर कर रही हैं, तो इसके साथ के लिए भी आप कंगन बना सकती हैं।
  • कंगन बनाना आसान होता है। उस तरीके को ट्राई करना होता है। इससे आपके हाथ भी सुंदर नजर आते हैं। साथ ही,

आपको बाजार जाकर कंगन खरीदने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप अपनी पसंद के कंगन को पुरानी चूड़ियों का इस्तेमाल करके तैयार कर सकती हैं। इससे आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे। साथ ही, आपको ज्यादा चूड़ी पहने की जरूरत भी हीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Red Bangles: लाल रंग की चूड़ी के ये सेट हैं नए, देखें डिजाइंस और बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Amazon/ Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP