दिव्यांका त्रिपाठी का नाम आते ही सबके दिमाग में ' ये हैं मोहब्बतें ' सीरियल की इशी मां यानी इशिता भल्ला की इमेज सामने आती है। बहुत कम समय में ही दिव्यांका ने टीवी इंडस्ट्री में शोहरत हासिल की है। आज छोटे परदे की टॉप एक्ट्रेस में उन्हें गिना जाता है। दिव्यांका का चेहरा ही सादगी और मासूमियत को दिखाता है यही कारण है कि उनके फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।
14 दिसंबर को दिव्यांका त्रिपाठी का जन्मदिन है और इस साल वो पूरे 37 साल की हो जाएंगी, लेकिन उनकी मासूमियत इस उम्र में भी कायम है और लोगों को अपनी और खींचती है। चाहे उनका सीरियल हो या उनकी शादी उनकी सादगी के साथ उनके स्टाइल को भी लड़कियां फॉलो करती हैं। उनकी साड़ियों की तरह ही उनके ब्लाउज़ डिज़ाइन भी हमेशा से खास रहे हैं। आइए दिव्यांका के कुछ ट्रेंड ब्लाउज डिज़ाइन देखें जिनसे आपक भी किसी पार्टी या शादी के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
कोल्ड शोल्डर ब्लाउज
दिव्यांका त्रिपाठी का कोल्ड शोल्डर ब्लाउज आपकी किसी भी साड़ी के साथ आपको परफेक्ट लुक दे सकता है। इस ब्लाउज को दिव्यांका ने पेस्टल कलर के लहंगे के साथ पहना है जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। ये लहंगा ऐश्वर्या डिज़ाइन स्टूडियो का है और ये ब्लाउज डिज़ाइन आपकी किसी भी ट्रेडिशनल ड्रेस जैसे लहंगा या साड़ी को परफेक्ट बना सकता है।
कॉलर नेक ब्लाउज
दिव्यांका का ये कॉलर नेक ब्लाउज आपकी किसी भी साड़ी को परफेक्ट लुक दे सकता है। दिव्यांका त्रिपाठी ने एक हल्के गुलाबी रंग की कढ़ाई वाली साटन साड़ी पहनी है जिसके साथ कॉलर नेक ब्लाउज़ साड़ी को और ज्यादा खूबसूरत लुक दे रहा है। डायमंड्स एंड गोल्ड ज्वेलरी , पिंक मेकअप और कर्ली बालों ने उनके लुक को चार-चांद लगा दिया है। आप भी किसी फंक्शन में दिव्यांका त्रिपाठी का ये ब्लाउज स्टाइल फॉलो कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:दिव्यांका त्रिपाठी की निजी जिंदगी से जुड़ी वो 3 बातें जो आपकी लाइफ बदल देगी
कोल्ड शोल्डर विथ बीड्स
कोल्ड शोल्डर ब्लाउज जिसमें बीड्स हों वो आपके साड़ी लुक को परफेक्ट लुक दे सकती हैं। यहां दिव्यांका त्रिपाठी ने ये ब्लाउज ग्रीन कलर की फ्रिल साड़ी के साथ कैरी किया है। किसी भी फ्रिल साड़ी के साथ आप इस तरह के ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इस लुक में दिव्यांका ने चोकर नेकलेस के साथ अपने एथनिक लुक को परफेक्ट बनाया है। आप भी किसी फंशन में अगर साड़ी पहन रही हैं तो इस ब्लॉउज डिज़ाइन को फॉलो कर सकती हैं।
पफ स्लीव ब्लाउज
दिव्यांका त्रिपाठी हरे और सुनहरे रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई दिख रही हैं। इसमें उन्होंने पफ स्लीव ब्लाउज कैरी किया है। साड़ी में गहरे हरे रंग का थ्रेड वर्क किया हुआ है जिसके साथ गोल्डन कढ़ाई भी की है। इस एथनिक लुक में उनका ब्लॉउज साड़ी को स्टाइलिश लुक दे रहा है। उनकी साड़ी की मैचिंग का प्लम्प्ड ग्रीन ब्लाउज़ आप भी किसी शादी या पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
फ्रंट की होल ब्लॉउज डिज़ाइन
अपनी साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप अपनी साड़ी के साथ फ्रंट की होल ब्लॉउज डिज़ाइन फॉलो कर सकती हैं। दिव्यांका ने नेट वर्क का फ्रंट की होल ब्लॉउज कैरी किया है जो उनकी नीली फ्रिल सड़ी को परफेक्ट लुक दे रहा है। आप भी अपनी सिंपल साड़ी को इस तरह के ब्लॉउज के साथ पेयर कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:दिव्यांका की इन style को फॉलो कर आप भी नजर आ सकती हैं खूबसूरत
उम्मीद है आपको दिव्यांका त्रिपाठी के ये ब्लाउज डिज़ाइन पसंद आए होंगे और आप भी इनसे इंस्पिरेशन जरूर लेंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:instagram.com @divyankatripathidahiya
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों