इस साल करवा चौथ 4 नवंबर को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और शाम के वक्त सज धजकर चांद को अर्घ्य देती है और फिर अपना व्रत खोलती हैं। शादीशुदा महिलाओं के लिए यह त्योहार बहुत खास होता है। इस दिन वह सबकुछ ट्राई करती हैं जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दें। हालांकि महिलाओं का लुक बिना बिंदी के हमेशा अधूरा लगता है।
महिलाओं के पास वैसे तो बिंदियों का कलेक्शन होता है, जिसे वह अपने फेस के हिसाब से लगाती हैं। लेकिन इन दिनों कई ऐसी ट्रेंडी बिंदी डिजाइन्स हैं जो आपकी खूबसूरती बढ़ाएगी। अगर आप करवा चौथ पर सिंपल और सोबर लुक कैरी करना चाहती हैं तो इन डिजाइन्स की बिंदी लगा सकती हैं। खास बात है कि यह बिंदी डिजाइन अक्सर ट्रेंड में बने रहते हैं।
अगर आपको छोटी बिंदी लगाना पसंद है तो करवा चौथ पर भी इसे ट्राई कर सकती हैं। छोटी बिंदी में कई डिजाइन है जैसे रंगोली, फूल, या फिर स्नैक डिजाइन, आप चाहें तो अपने फेस के अनुसार चुनाव कर सकती हैं। वहीं आपका फेस हार्ट शेप में है तो आप पर छोटी बिंदी सूट करेगी। लेकिन गोल बिंदी के बजाय अलग डिजाइन में छोटी बिंदी कैरी करना चाहती हैं तो अपने कॉस्ट्यूम के अनुसार इसका चुनाव करें।
स्टोन वाली बिंदी सिल्वर और ग्लोडन दो रंगों में आती है। इसे मैरिड के साथ-साथ कुंवारी लड़कियां भी इस्तेमाल करती हैं। इसमें आपको कई अलग-अलग डिजाइन देखने को मिल जाएंगे, लेकिन इसे खरीदने से पहले यह चेक कर लें कि आपके चेहरे पर किस साइज की स्टोन बिंदी अच्छी लगेगी। अगर आपका फेस छोटा है तो आप पर यह डिजाइन अच्छा लग सकता है।
स्टीकर बिंदी का क्रेज कभी खत्म नहीं होता है। यही नहीं यह किसी भी आउटफिट के साथ मैच कर जाता है। गोल और मीडियम साइज की बिंदी हर चेहरे पर सूट करती है। महिलाएं आम दिनों के अलावा त्योहार या किसी और फ़ंक्शन में भी अक्सर स्टीकर बिंदी का इस्तेमाल करती हैं। आपका चेहरा गोल है तो परफेक्ट लुक देने के लिए मीडियम गोल बिंदी माथे के बीच लगाएं।
इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth 2020: माधुरी दीक्षित के इन 5 लुक्स से लें करवाचौथ पर 'Red Outfit' पहनने का आइडिया
ट्रेडिशनल लुक के साथ कई महिलाएं बड़ी बिंदी लगाती हैं। लेकिन आप अपने आउटफिट्स और फेस के हिसाब से ही इस बिंदी का चुनाव करें। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं बड़ी बिंदी लगाकर एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। कई ऐसे बॉलीवुड सेलेब हैं जो बड़ी बिंदी का इस्तेमाल करती हैं, जिसमें काजोल, ऐश्वर्या राय बच्चन शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: करवा चौथ पर नहीं पहनना चाहती हैं कांच की चूड़ियां तो इन्हें ट्राई करें
फिल्मों की वजह से इन दिनों मराठी लुक खूब पसंद किया जा रहा है। आउटफिट से लेकर बिंदी तक इन दिनों काफी ट्रेंड में है। अगर आप चाहे तो अपनी साड़ी के अनुसार मराठी डिजाइन बिंदी लगा सकती हैं। खास बात है कि मराठी डिजाइन बिंदी आप कुमकुम या फिर सिंदूर से भी माथे पर लगा सकती हैं। करवाचौथ पर इस डिजाइन से आप अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।
अगर आप डिजाइनर बिंदी लगाने की शौकीन हैं तो अलग-अलग कलर, साइज और शेप में इसे रख सकती हैं। डिजाइनर बिंदी करवा चौथ जैसे खास दिन के लिए एकदम परफेक्ट है। इस तरह की बिदिंयों को स्टोन, गोल्डन धागे, और मोतियों से सजाया जाता है। अगर आपको बिंदी लगाना बहुत पसंद है तो आपके वॉर्डरोब में ये डिजाइनर बिंदियों का कलेक्शन जरूर होना चाहिए।
वर्टिकल बिंदी महिलाओं के बीच काफी पहले से पॉपुलर है। लंबी वर्टिकल लाइन की बिंदी माथे पर काफी खूबसूरत लगती है। वहीं अगर आपका ओवल फेस है तो आप वर्टिकल बिंदी ट्राई कर सकती हैं। वर्टिकल बिंदी में कई तरह के डिजाइन आपको देखने के लिए मिल जाएंगे। मार्केट में गोल्डन और सिल्वर कलर में कई तरह की वर्टिकल बिंदी मौजूद है, आप इसे अपनी च्वाइस के हिसाब से खरीद सकती हैं।
अगर आप भी अपने स्पेशल दिन के मौके पर कांच की चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं तो अपने लिए इनमें से कोई विकल्प चुन सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।