herzindagi
cotton kurti designs for onam

Onam 2024 Kurti Fashion: ओणम पर चाहती हैं सिंपल लुक तो स्टाइल करें ये कॉटन कुर्ती

ओणम के मौके पर अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो आप ये लेटेस्ट डिजाइन वाली कॉटन की कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं जो स्टाइलिश लुक के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-05, 15:30 IST

ओणम का त्योहार आने वाला है और इस खास मौके पर महिलाएं साड़ी पहनती हैं। लेकिन, अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो आप ये कॉटन की कुर्ती इस खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ न्यू डिजाइन वाली कॉटन कुर्ती दिखा रहे हैं जो कि ओणम फेस्टिवल पर आप पहन सकती हैं। यह कुर्ती सिंपल कॉटन फैब्रिक में है लेकिन इस तरह की कुर्ती में आप स्टाइलिश नजर आएगी।

बांधनी प्रिंट कॉटन कुर्ती

Bandhani Print Cotton Kurti

स्टाइलिश लुक के लिए आप इस तरह की बांधनी प्रिंट वाली कॉटन कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस कुर्ती में बंधानी प्रिंट किया है जो सिंपल लुक पाने के लिए बेस्ट है। वहीं इस तरह की कुर्ती में आप स्टाइलिश भी नजर आएंगी। इस तरह की कुर्ती को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 1,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकती हैं।

इस बंधानी प्रिंट कॉटन कुर्ती के साथ आप झुमके साथ ही फुटवियर में मोजरी पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :  श्वेता तिवारी के इन साड़ी लुक्स को आप भी कर सकती हैं पॉकेट फ्रेंडली दामों पर रीक्रिएट

हॉल्टर नेक कुर्ती

halter neck designs Cotton Kurti

यह हॉल्टर नेक कुर्ती भी सिंपल लुक पाने के लिए आप ओणम फेस्टिवल पर पहन सकती हैं। यह कुर्ती पिंक कलर में है साथ ही इसमें बेहद ही खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है साथ ही ये कुर्ती  हॉल्टर नेक डिजाइन में आती है। वहीं इस तरह की कुर्ती को आप बाजार या ऑनलाइन प्लेटफार्म से 700 से 800 रुपये में खरीद सकती हैं।

इस  हॉल्टर नेक कुर्ती  के साथ आप सिंपल इयरिंग्स साथ ही फुटवियर में फ्लैट्स पहन सकती हैं।

बंधेज कुर्ती

bandhej print kurti

इस तरह की बंधेज कुर्ती भी आप ओणम फेस्टिवल पर पहनी जा सकती है और इस तरह की कुर्ती में आप स्टाइलिश भी नजर आएंगी। यह कुर्ती बंधेज प्रिंट में है साथ ही इस कुर्ती में गोटा पट्टी वर्क भी किया हुआ है। इस तरह की कुर्ती को आप ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफार्म से 800 रुपये में खरीद सकती हैं।

इस कुर्ती के साथ आप झुमके साथ ही फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें :  ओणम के मौके पर हल्के रंग की साड़ी के साथ खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये नए शेड्स

अगर आपको ओणम के मौके पर कुर्ती के नए डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।