हर कोई दिवाली पर नए कपड़ों को वियर करना पसंद करता है। किसी को इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनना पसंद है तो किसी को पसंद है कि वो एथनिक वियर करे। इस बार आप दिवाली पर बांधनी प्रिंट वाले कपड़े स्टाइल करें। ये काफी अच्छे लगते हैं। इसमें आपको अलग-अलग डिजाइन मिल जाते हैं। इस बार बांधनी प्रिंट सूट को वियर करें। ये दिवाली के हिसाब से परफेक्ट ऑप्शन है। चलिए देखते हैं कौन से डिजाइन बेस्ट हैं।
अगर आपकी हाइट लंबी है तो ऐसे में आप अनारकली बांधनी सूट को वियर कर सकती हैं। ये काफई अच्छा लगता है। इसमें आपको पूरे में बांधनी प्रिंट मिलता है। साथ ही नेक पर गोटा पट्टी वर्क होता है। इसमें आप चाहे तो फ्रंट स्लिट कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इसके साथ प्लेन बॉटम, ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ इस लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। आप इसमें गोटा पट्टी वर्क के अलावा, जरी या फिर सीक्वेंस वर्क वाले अनारकली सूट को भी ले सकती हैं।
HZ Tips: मार्केट में ये अनारकली सूट आपको 500 रुपये में मिल जाएंगे।
आजकल फैशन ट्रेंड बदलने में देर नहीं लगती है। अब सलावर सूट में भी आपको अलग-अलग डिजइन मिलते हैं। इस दिवाली आप सलवार पैंट स्टाइल कुर्ता सेट (सूट डिजाइन स्टाइल टिप्स) को वियर कर सकती हैं। ये ऑप्शन फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट होता है। आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। इसमें आपको नेक पर हैवी वर्क साथ में दुपट्टे पर भी हैवी वर्क मिलेगा। सूट प्रिंटेड होगा लेकिन बॉर्डर के वर्क की वजह से ये हैवी लगेगा। आप इस तरीके के सूट को वियर कर सकती हैं। डिजाइन नया है इसलिए आप इसे स्टाइल करने के बाद अलग ही नजर आएगी।
HZ Tips: इसके साथ आप बॉर्डर कलर की मैचिंग ज्वेलरी और ओपन हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Latest Suit Designs: पतली दिखने के लिए सूट के इन लेटेस्ट डिजाइंस को करें अपनी वार्डरोब में शामिल
इस दिवाली आप पैंट सूट को भी वियर कर सकती हैं। इसमें आपको सीक्वेंस वर्क बांधनी, गोटा वर्क और थ्रेड वर्क बांधनी कुर्ता सेट वियर (ऑफिस फॉर्मल लुक के लिए सूट डिजाइन) कर सकती हैं। इसकी चुन्नी भी ऐसे ही प्रिंट की आपको मिलेगी। आप चाहे तो हैवी वर्क के बिना भी सिंपल कुर्ता सेट भी खरीद सकती हैं। बस आपको उसमें सुंदर लगने के लिए एक्सेसरीज को एड करना होगा। जैसे हैवी इयररिंग्स, चोकर नेकलेस या फिर हैवी दुपट्टा। ये आपके सूट लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाएंगे।
HZ Tips: इस तरह के सूट आपको मार्केट में 500 से 1000 की रेंज में मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: Suit Fashion: लंबी दिखने के लिए इन सिंपल सूट के डिजाइंस को करें अपनी वार्डरोब में शामिल, रोजाना के लिए कर सकती हैं ट्राई
इस दिवाली कुछ नया ट्राई करने के लिए इन बांधनी सूट को वियर कर सकती हैं। इससे आपको दिवाली पर कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। साथ ही आपका लुक भी चेंज हो जाएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image credit- Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।