Bandhani Kurti Fashion: गणेश उत्सव में पहनें बांधनी कुर्ती के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

कुर्ती को आप प्लाजो और पैन्ट्स के अलावा जीन्स के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा चाहें तो कस्टमाइज किया हुआ सूट लुक भी तैयार कर सकती हैं।

bandhani kurti designs

हम सभी आए दिन अपने वार्डरोब में कई तरह के बदलाव करते रहते हैं। ऐसे में बदलते फैशन के दौर में कुर्ती पहनना काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं गणेश उत्सव आने वाला है। इस मौके पर कुर्ती में फैंसी लुक पाने के लिए आप बांधनी कुर्ती डिजाइन चुन सकती हैं।

fancy banhani kurti

बांधनी कुर्ती सबसे ज्यादा जयपुर और गुजरात में पहनीं जाती है। तो आइये देखते हैं गणेश उत्सव में पहनने के लिए बांधनी कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन कुर्तियों को आकर्षक लुक देने के लिए आसान टिप्स-

कलीदार बांधनी कुर्ती डिजाइन

kalidar bandhani kurti ()

बांधनी में फैंसी और फ्रॉक स्टाइल कुर्ती ढूंढ रही हैं तो अनारकली कालिदार कुर्ती आपके लिए बेस्ट रहेगी। इसमें आपको कई फैंसी गोटा-पत्ती से लेकर हैवी नेकलाइन या स्टाइलिश स्लीव्स के डिजाइन में कई कुर्ती देखने को मिल जाएगी। कुर्ती को आप ड्रेस की तरह भी पहन सकते हैं और चाहें तो साथ में चूड़ीदार पजामी भी पहन सकती हैं। देखने में यह लुक काफी आकर्षक नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह पहनें सिल्वर ज्वेलरी

स्लीवलेस बांधनी कुर्ती डिजाइन

sleeveless bandhani kurtis

खुद फैब्रिक खरीदकर कुर्ती सिलवाना चाहती हैं और स्टाइलिश भी दिखना चाहती हैं तो इस तरह की स्लीवलेस कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। यह देखने में बेहद मॉडर्न लुक देने में मदद करेगी। आप चाहें तो फैंसी लुक के लिए कुर्ती की साइड और बैक में डोरी के साथ में हैवी लटकन लगवा सकती हैं।

sleeveless bandhani design kurtis

इसे भी पढ़ें: Kurti Set Designs: गर्मी के लिए बेहद खास हैं चिकनकारी कुर्ती सेट के ये नए डिजाइंस

फ्रंट स्लिट कट बांधनी कुर्ती डिजाइन

front slit cut kurti ()

अगर आप कुर्ती को जीन्स के साथ में पहनना चाहती हैं और इंडो-वेस्टर्न लुक में कुर्ती को स्टाइल करना चाहती हैं तो इस तरह की फ्रंट स्लिट वाली स्लिट कुर्ती को पहन सकती हैं। इस तरह का कुर्ती लुक कॉलेज जाने से लेकर किसी छोटे-बड़े फंक्शन के लिए आप ट्राई कर सकती हैं। स्टाइलिश लुक के लिए फुटवियर में आप पंजाबी जूती को स्टाइल करें।

अगर आपको कुर्ती के ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Nykaafashion, perniaspopupshop, myntra, ajio, varanga, flipkart, meesho

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP