herzindagi
How  to  Make  Churidar  Pajama

अपने लिए इस तरह बनाएं चूड़ीदार पजामा

आप घर पर ही बाजार जैसा चूड़ीदार पजामा बना सकती हैं, आपको इसके लिए उसकी नाप, कटिंग और सिलाई आनी चाहिए, जो हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-04-27, 18:38 IST

चूड़ीदार पजामे का फैशन नया नहीं है, मगर महिलाओं में आज भी इसका क्रेज बखूबी देखा जा सकता है। चूड़ीदार पजामे आपको बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइन में मिल जाएंगे, मगर आप चाहें तो घर पर भी इन्‍हें बना सकती हैं। खासतौर पर अगर आप सिलाई करने का जरा भी शौक है, तो आप खुद घर में बैठे-बैठे अपने लिए डिजाइनर चूड़ीदार पजामा बना सकती हैं।

चलिए आज हम आपको बेसिक चूड़ीदार पजामा की सिलाई करने का आसान तरीका बताते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-पुरानी साड़ी से बनाई जा सकती हैं ये 4 तरह की स्टाइलिश सलवार

Churidar  Pajama  Stitching  Sep  By  Step

कहां-कहां की नाप लें

  • सबसे पहले पजामे का लेंथ लें। इसके लिए वह जहां से पैंट पहनती है वहां से टेप को लें और फ्लोर लेंथ तक लें।
  • अब आपको कमर का साइज लेना है। इसके बाद आपको हिप्‍स का राउंड भी लेना है।
  • आपको कमर से नी-लेंथ तक का भी नाप लेना होगा। इसका आपको राउंड भी अलग से नापना होगा। हमेशा घुटने को बेंड करा कर नाप लें।
  • इसके बाद आपको घुटने से लगभग 6 इंच नीचे लाएंगे और फिर से पैर का नाप लेंगे, क्‍योंकि यहां का हिस्‍सा थोड़ा उभरा हुआ होता है। इसका भी राउंड जरूर नाप लें।
  • अब आपको मोहरी का भी नाप लेना है। यहां का नाप लेने के लिए एड़ी से क्रॉस करते हुए मोहरी को नापें। यदि आप एंकल का नाप लेते हैं तो पजामा पहनते वक्‍त वह पैर में फंस जाएगा।

कैसे करें मार्किंग

  • कपड़े को पूरा खोल कर पहले डबल कर लें। फिर एक सिरे का पकड़ कर आधे कुछ ज्‍यादा बड़ा त्रिकोण बना दें। ऐसा करने से आपका कपड़ा 4 फोल्‍ड में हो जाएगा।
  • आपको यह ध्‍यान रखना है कपड़े की सारी लेयर्स ढंग से सेट हों और कपड़े में कोई भी अनचाहा फोल्‍ड न हो। अब त्रिकोण बनाने के बाद जो कपड़ा बच रहा है उसे आप कट कर लें। यह कपड़ा पजामा की बेल्‍ट बनाने के काम में आ जाएगा।(सलवार कमीज के बारे में जानें )
  • अब आपको नाप के अनुसार कपड़े पर मार्क लगाना होगा। साबसे पहले आपको मोहरी से शुरुआत करनी होगी।
  • इसके बाद कपड़े में पजामा की चूड़ी के लिए कुछ कपड़ा छोड़ दें। आप आइडली 15 इंच कपड़ा चूड़ी बनाने के लिए छोड़ सकती हैं। चूड़ी के लिए भी राउंड साइज उतना ही होगा, जितना आपने मोहरी के लिए रखा है।
  • अब आपको पजामा का पूरा लेंथ लेना है। इसके लिए आपको पजामा का बेल्‍ट वाला भाग घटा कर लेंथ लेना होगा। आमतौर पर पजामा की बेल्‍ट 6 इंच की रखी जाती है।
  • इसके बाद आपको अपने आसन के लेंथ के लिए कपड़े पर मार्किंग करनी होगी। इसके साथ ही साथ आपको घुटने का भी मेजरमेंट लेना होगा। अंत में आपको पैर की पिंडली के राउंड साइज के कपड़े पर मार्किंग करनी होगी।
  • अब आपको जहां-जहां का राउंड साइज लिया है, उसे भी कपड़े 1 इंच लूज छोड़कर मार्क करना होगा।

इसे जरूर पढ़ें- कॉटन के डिजाइनर सलवार सूट को धोते समय न करें ये गलतियां

Churidar  Pajama  Cutting

कपड़े की कटिंग

  • कपड़े की कटिंग आपने जो मार्क करते वक्‍त मार्जिन लिया है उसके हिसाब से करनी होगी। इस बात का ध्‍यान रखें कि आप जितना मार्जिन छोड़ेंगी, जरूरत पड़ने पर पजामे को उताना ढीला कर पाएंगी।
  • कटिंग के बाद एक त्रिकोण आकार का कपड़ा बच कर निकलेगा। जिसका इस्‍तेमाल आपको पजामा बनाने में ही करना होगा। आप इस कपड़े के किनारे को पजामे के उपर के हिस्‍से जोड़ दें। इससे आपका आसन तैयार होगा। इसके साथ ही पजामे के मार्किंग और कटिंग का काम पूरा होता है।(पटियाला सलवार डिजाइन )
  • बस आपको सबसे आखरी में नेफा यानि की पजामे की बेल्‍ट निकालनी है। इसमें भी आप अच्‍छा मार्जन रखें। इस दौरान आपको हिप राउंड के साइज का भी ध्‍यान रखना होगा।

पजामे कि स्टिचिंग

  • अब आपने कपड़े पर जो मार्किंग की है उसे डार्क कर लें। ऐसा करने से आपको स्टिचिंग के दौरान बहुत आसानी होती है।
  • अब आपको सबसे पहले आसन को जोड़ना है और इस दौरान आपको सीधे और उल्‍टे भाग का ध्‍यान रखना है।
  • अब आपको पजामे के दोनों भाग को अलग करके उल्‍टे भाग को आगे की ओर रखते हुए चारों तरफ से सिल लेना होगा।
  • इसके साथ ही आपको बेल्‍ट वाला हिस्‍सा भी कपड़े में जोड़ देना है। और इसमें आपको जैसे चुन्‍नाट देनी है वैसे आप चुन्‍नट भी दे सकती हैं।
  • बाद में आपको पजामें को मार्किंग का ध्‍यान रखते हुए सिल देना है। सिलाई हमेशा उल्‍टी तरफ से ही होगी। सिलाई के बाद आप उसे सीधा करें और पजामें में नाड़ा डालें।
  • आपका चूड़ीदार पजामा पहनने के लिए तैयार है।

उम्‍मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।