Chooda Designs: शादी का दिन बनाना है खास तो खरीदें ये चूड़ा डिजाइन, हाथ देखकर हर कोई करेगा तारीफ

शादी में सबसे जरूरी दिन होता है, जब लड़की को चूड़ा पहनाया जाता है। इस दिन के लिए पहले से ही चूड़े को खरीदकर रखा जाता है। आप भी चाहें तो पहले से ही डिजाइन पसंद करके इसकी खरीदारी कर सकती हैं। 
Chooda designs

शादी के दिन हर लड़की के लिए खास होता है। इस दिन के लिए लड़कियां पहले से ही शॉपिंग करनी शुरू कर देती हैं। लहंगा खरीदती हैं, ज्वेलरी की शॉपिंग करती हैं। वहीं कुछ लड़कियां होती हैं जो अपने लिए चूड़ा खरीदती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आउटफिट के साथ ये अच्छा लगता है। आप भी अगर अपने लिए चूड़ा सर्च कर रही हैं, तो इसके लिए आप अलग-अलग तरह के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे। चलिए बताते हैं किस तरह के चूड़े को आप वियर कर सकती हैं।

डार्क पिंक कलर चूड़ा डिजाइन

Pink colour chooda designs

आप अगर हाथों में कुछ अलग कलर का चूड़ा वियर करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप डार्क पिंक कलर के चूड़े को खरीद सकती हैं। इस तरह का चूड़ा लहंगे के साथ पहनने पर अच्छआ लगेगा। इसमें आपको दोनों साइड हैवी कंगन मिलेंगे। साथ ही, आप चाहें तो कुछ प्लेन कंगन भी इसमें लगा सकती हैं। इस तरह के कंगन से चूड़ा हैवी नजर आएगा। इस तरह के चूडे को आप चाहें को कस्टमाइज्ड भी करा सकती हैं। इससे आफके हाथ अच्छे नजर आएंगे। मार्केट में इस तरह का चूड़ा आपको 1,000 से 3,000 रुपये में मिल जाएगा।

हैवी वर्क वाला लाल चूड़ा

heavy work red chooda design

अगर आपको कुछ हैवी ट्राई करना है, तो इसके लिए आप इस फोटो में नजर आने वाले चूड़े को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के चूड़े हाथों में पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। साथ ही, इससे आपका शादी का लुक भी सुंदर नजर आएगा। इसमें आपको सारी चूड़ियां हैवी वर्क में मिलेंगी साथ में लटकन भी मिल जाएगी। इससे आप इसे शादी के बाद भी वियर कर पाएंगी। मार्केट में आप इसे खुद तैयार करा सकती हैं। ये आपको 2,500 से 5,000 रुपये में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Conch Shell Bangles Designs: नवरात्रि और दुर्गा पूजा के लिए खास हैं शंख के डिजाइन वाली ये चूड़ियां

स्टोन वर्क कंगन के साथ चूड़ा

Stone work kangan with chooda

आप शादी में लहंगे के साथ पहनने के लिए स्टोन वर्क वाले चूड़े को भी खरीद सकती हैं। आजकल बेबी पिंक कलर काफी ट्रेंड में चल रहा है। इसकी कुछ चूड़ियों का प्लेन रखा जाता है। वहीं कंगन को थोड़ा हैवी रखा जाता है। इससे पूरा सेट अच्छा लगता है। आप इस तरह के चूड़ा सेट को आप शादी के बाद भी किसी भी साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट में ये आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Kangan Designs:कांच की सस्‍ती और सिंपल चूड़ियों को कंगन के इन डिजाइंस के साथ करें क्‍लब, पाएं महंगे चूड़ी सेट से भी ज्‍यादा अच्‍छा लुक

इस बार स्टाइल करें ये चूड़ा। इससे आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे। साथ गी, आपको कुछ अलग डिजाइन ट्राई करने को मिलेंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram, weddingchura

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP