अंबानी परिवार हर साल गणपति को अपने घर लेकर आता है। इसकी तैयारियां भी वो खास तरीके से करते हैं। इस उत्सव में हर साल कई सारे सेलिब्रिटी शामिल होते हैं। इस पूजा का हिस्सा बनते हैं। इस बार भी कई सारे सेलिब्रिटी एथनिक आउटफिट लुक में नजर आए। हर किसी ने अलग-अलग तरह के कपड़ों को स्टाइल किया। चलिए आपको भी दिखाते हैं किन सेलिब्रिटी ने किस तरह के आउटफिट किए वियर।
काजोल का साड़ी लुक
View this post on Instagram
अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी शामिल हुई। इस उत्सव में वो नीले रंग के साथ ग्रीन और पर्पल कलर की साड़ी को स्टाइल किया। इसे सिल्क फैब्रिक में तैयार किया गया है। साथ में गोटा वर्क डिजाइन किया गया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन वर्क वाले नेकलेस सेट को स्टाइल किया है। इस लुक को सिंपल रखा है। इसलिए यह साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
सारा अली खान का लहंगा चोली लुक
View this post on Instagram
गणेश उत्सव में सारा अली खान ने लहंगा चोली को स्टाइल किया है। इस पूरे लहंगा चोली को सिल्क फैब्रिक के साथ तैयार किया गया है। इसमें ब्रोकेड का भी काम किया गया है। लहंगा चोली के साथ इसके दुपट्टे को भी हैवी एम्ब्राइडरी के साथ तैयार किया गया हैय़ इसमें जरदोज वर्क का खास ध्यान रखा गया है। इस तरह के लहंगा चोली के साथ उन्होंने ओपन हेयर स्टाइल क्रिएट किया है। इसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Saree Look: ये साड़ी लुक्स 50 की उम्र में भी आपको दिखाएंगे 40 का
अनन्या पांडे का साड़ी लुक
View this post on Instagram
इंडो वेस्टर्न लुक के लिए आप अनन्या पांडे के इन लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस साड़ी को उन्होंने अंबानी के गणेशोत्सव में वियर किया था। इसमें पर्ल और स्टोन वर्क किया गया है। इसके साथ उन्होंने स्टोन वर्क ज्वेलरी को स्टाइल किया है। इसके साथ ब्लाउज भी उन्होंने सेम डिजाइन का वियर किया है। मेकअप लुक को सिंपल रखा है। इसमें वो सुंदर दिखाई दे रही ह
करीना कपूर खान का रेड सूट लुक
View this post on Instagram
गणपति के उत्सव के लिए करीना कपूर खान के रेड सूट को वियप किया है। सूट को गोटा वर्क एम्ब्रायडरी के साथ डिजाइन किया है। वहीं दुपट्टे पर बांधनी प्रिंट डिजाइन भी क्रिएट किया गया है। इस तरह के सूट में करीना बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने आई मेकअप को बोल्ड और हैवी इयररिंग्स को स्टाइल किया है।
इसे भी पढ़ें: Ambani Ganesh Utsav 2024: गणेश उत्सव में साड़ी पहनें नजर आईं नीता अंबानी और राधिका, जानें लुक्स की खासियत
अंबानी परिवार में रखे गणपति के इस सेलिब्रेशन में और भी सेलिब्रिटी शामिल हुए। हर किसी ने अलग-अलग तरह के आउटफिट को स्टाइल किया है। आप भी चाहें तो लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram/ Pallav Palliwal
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों