बॉलीवुड और फिल्मों की बात जब भी होती है तो उसमें उन परिवारों का नाम सबसे पहले आता है, जो पीढ़ीयों से फिल्म इंड्स्ट्री के बिजनेस में हैं। अभी तक उनका ये बिजनेस एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चला आ रहा है। इन परिवारों का बॉलीवुड से काफी गहरा संबंध भी है और योगदान भी। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इन परिवारों से हमेशा ही fashion में कुछ ना कुछ नया निकलकर सामने आता है। जिसमें हमारी leading ladies सबसे आगे रहतीं हैं।
या यूं कहें कि वो अपनी बहनों के साथ fashion में कुछ नया लेकर आतीं हैं। जहां बात फैशन की हो वहां पर ये sisters बेहद ही serious हो जातीं है। इस लिस्ट में करीना कपूर से लेकर करिश्मा कपूर की जोड़ी का नाम सबसे पहले आता है। इसके बाद मालाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा की जोड़ी आती है। इन जोड़ियों की अगर बात की जाये तो पर्दे पर ये एक लंबे अर्से से धमाल मचातीं आ रहीं हैं। लेकिन इनका फैशन अभी भी काफी enjoyable रहता है।
इन जोड़ियों की सबसे खास बात ये है कि चाहे फिल्म की शूटिंग हो या फिर एक साथ काम करना। इनके बीच हमेशा ही एक strong bond नजर आता है। दूसरी सबसे खास बात है उनकी ये bonding उनके फैशन में भी filter होकर आती है।
दीपिका पादुकोण और अनीषा पादुकोण
Red carpet पर दीपिका के छा जाने के पीछे कई कारण है। जिसमें सबसे पहली बात है कि वो एक ऐसे परिवार से आतीं हैं जिसका पूरा back ground sport का है। उनके पिता एक अंतराष्ट्रीय badminton खिलाड़ी रह चुके हैं। दीपिका को अगर देखा जाये तो उन्होने परिवार की परंपरा को आगे ना बढ़ाते हुऐ मॉडिलंग और सिनेमा का रास्ता आख्तियार किया।
वहीं उनकी जोड़ीदार अनीषा पादुकोण की बात की जाये तो वो पेशे से एक गोल्फ खिलाड़ी हैं। दीपिका और अनीषा जब भी एक साथ दिखतीं हैं कैमरे अपने आप उन तक पहुंच जाते हैं। उनकी ये जोड़ी फिल्म फेयर अवार्ड में भी नजर आयी। जिसमें दोनो का फैशन sense साफ झलक रहा था।
श्रुती और अक्षरा हसन
सोचिये अगर आपके पिता बॉलीवुड के एक legend के रूप में जाने जाते हों और ऐसे में आपका styling sense बेहद ही जरूर हो जाता है। आप श्रुती और अक्षरा को ही देख लीजिये। ये जोड़ी इस बात को बखूबी जानती है कि अपने फैशन सेंस को कैसे हाई रखना है।
दोनों ही red carpet पर या फिर किसी function में अपने rocking अवतार में नजर आतीं हैं। यहां तक की ये जोड़ी risky pieces को पहनने से भी नहीं घबराती। इन दोनो की इस जोड़ी में एक गजब का fashion sense नजर आता है, जो इन्हें अपने आप में एक अलग जोड़ी बनाता है।
Read more: शिल्पा शेट्टी का साड़ियों से प्यार जो बनाता है उन्हें एक देसी फैशन lover
कटरीना और इसाबैल कैफ
बॉलीवुड में जब आप एक के बाद एक हिट फिल्मों में नजर आ रहीं हों और बॉलीवुड के सलमान के साथ आपको स्टेज share करने का मौका मिले तो इससे बड़ी बात आपके लिये हो ही नहीं सकती। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा अहम आपका style है कि आपको हर हालत में अपने आपको stylish दिखाना ही दिखाना है। आपका यही फैशन सेंस आपकी बहन में भी जरूर होगा।
जी हां हम बात कर रहें हैं कटरीना कैफ और उनकी बहन की। जो हाल ही में अनुष्का शर्मा की शादी में नजर आयीं थीं। जिसमें दोनो ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किये हुऐ खूबसूरत outfits पहने थे। इस जोड़ी की बात की जाये, तो जहां एक तरफ कटरीना लगातार पर्दे पर एक बाद एक हिट फिल्में दिये जा रहीं हैं तो वहीं उनकी बहन हाल ही में lakme के face के लिये चुनीं गईं हैं।
सोनम कपूर और रेहा कपूर
सोनम कपूर के फैशन को अगर royalty से जोड़ा जाये तो ये गलत नहीं होगा। पूरे बॉलीवुड में सोनम कपूर red carpet queen के नाम से जानीं जातीं हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी शादी को घोषणा करके अपने fans को खुशखबरी दी है। उनकी बहन रेहा कपूर की बात की जाये तो इन दोनों की जोड़ी ग्लैमर world में हमेशा ही limelight में रहती है। रेहा सोनम की स्टाईलिश भी हैं।
आपको बता दें कि रेहा इससे पहले फिल्म 'Aisha' बना चुकीं हैं। जो अपने high fashion को लेकर काफी पॉप्युलर रही थी। दूसरी सबसे बड़ी बात है कि सोनम के अभी तक के जितने भी hit looks रहे हैं उनके पीछे रेहा का ही हांथ है, फिर चाहे वो Cannes हो या फिर फिल्म फेयर अवार्ड जहां सोनम अपने ग्लैमर्स अंदाज में नजर आ चुकीं हैं। सोनम कपूर और रेहा कपूर की ये जोड़ी हमेशा से ही अपने इस fashion के अंदाज को लेकर चर्चा में रहती है।
Read more: सर्दियों से ना घबरायें अब denim से लेकर long over coat से बनायें अपने आपको ग्लैमर्स
करीना कपूर और करिश्मा कपूर
करीना और करिश्मा को हम सभी ने एक साथ grow करते हुऐ देखा है। जिसमें वो red carpet से लेकर फिल्मों तक में एक साथ धूम मचा चुकीं हैं। इस जोड़ी की बात की जाये तो बॉलीवुड के iconic परिवार से आने वाली ये जोड़ी fashion में भी एक icon है। मनीष मल्होत्रा इन्हे सिर्फ चुटकियों में एक नया look दे देते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि फैशन के मामले में शायद ही ये कभी गलत जायें।
करीना की अगर बात की जाये तो वो हमेशा से ही मनीष मल्होत्रा के डिजाइन में नजर आतीं हैं और करिश्मा भी। दोनों ही आपस में अपने outfits को लेकर coordinate करतीं रहतीं हैं। उनका यही coordination red carpet पर भी नजर आता है। चाहे साड़ियां हों या फिर sexy गाउन्स दोनों में वो अपने बेहद ही stunning अंदाज में नजर आतीं हैं। उनकी यही खसियत उन्हें बॉलीवुड की सबसे fashionable जोड़ी बनाती है।
जाह्नवी और खुशी कपूर
श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल बहनों में से एक हैं। फिर चाहे अपनी मां श्रीदेवी के साथ selfie खींचना हो या फिर छुट्टियों में सेक्सी गाउन्स और fur coats में नजर आना। इन सभी जगहों पर ये जोड़ी अपने फैशनेबल look में नजर आती है। जाह्नवी और खुशी कपूर की ये जोड़ी फैशन को कैसे carry करना है? ये बखूबी जानती है।
दूसरी अहम बात ये है कि फैशन के मामले में ये जोड़ी रेहा और सोनम कपूर की जोड़ी को टक्कर देती है। वहीं बॉलीवुड के दिग्गज डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भी ये जोड़ी काफी भाती है। या यूं कहें कि मनीष इस जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आपको बता दें कि जल्दा ही जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'Dhadak' में शाहिद कपूर के छोटे भाई इशान खट्टर के साथ नजर आने वालीं हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों