मेरी दीदी को साड़ी पहनने का इतना शौक है कि उनके पास हर तरह की साड़ियों का एक बड़ा कलेक्शन है। हर प्रिंट में, हर स्टाइल में, हर रंग की साड़ी उनके पास है। जिन महिलाओं को साड़ियां पहनना पसंद होता है, वो अक्सर कुछ नया और अलग पहनना पसंद करती है। वहीं अगर हम बॉलीवुड को देखें, तो हर एक्ट्रेस का अपना एक स्टाइल है।
बॉलीवुड में ऐसी कितनी अदाकाराएं हैं, जिनकी साड़ियां हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनकी साड़ियों का रंग हो या पैटर्न हर बात पर चर्चा होती है। इन एक्ट्रेसेस में विद्या बालन, दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर, चित्रांगदा सिंह आदि कुछ एकट्रेसेस हैं, जिनसे आप मॉर्डन और डिफरेंट साड़ियों की इंस्पिरेशन ले सकते हैं। इन एक्ट्रेसेस के द्वारा पहनी गई साड़ियां आपके वॉर्डरोब का हिस्सा तो होनी ही चाहिए।
दीपिका पादुकोण ने यह साड़ी शो कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में पहनी थी। उनकी इस पॉपी प्रिंट वाली जॉर्जेट साड़ी में येलो, ब्लू, पिंक और ग्रीन रंग देखने को मिले थे। यह साड़ी हर लड़की के वॉर्डरोब में होनी चाहिए। घर में किसी फंक्शन के लिए या कैजुअल लंच डेट पर इस तरह की प्लीटेड साड़ी पहनी जा सकती है।
प्लीटेड साड़ी इन दिनों चलन में भी है। आप अपने पसंद के रंगों और प्रिंट्स में इसे चुन सकती हैं या दीपिका की तरह मल्टी कलर्ड साड़ी को चुन सकती हैं। इस साड़ी को कई तरह के त्योहार और फंक्शन में पहना जा सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि आप इसे पहनकर दूसरों से एकदम अलग दिखेंगी। इसके साथ मैचिंग एक्सेसरीज खरीद सकती हैं।
शिल्पा शेट्टी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो हर तरह की साड़ी को अच्छी तरह से कैरी कर पाती हैं। उन पर हर स्टाइल उम्दा दिखता है। उन्हें अलग-अलग स्टाइल की साड़ी पहने देखा जा सकता है। इस साड़ी में जो खास बात है, वो यह कि इसमें दोनों साइड पर दो फंक्शनल पल्लू हैं। इसके अलावा आप इसे अलग-अलग तरीके से ड्रेप (साड़ी ड्रेप करने के ये 5 तरीके जानें) कर सकती हैं।
वाइब्रेंट रंग में यह साड़ी आप दिन के किसी फंक्शन में पहन सकती हैं। पार्टी के लिए भी इसे कैरी किया जा सकता है। आप इसमें मिस-मैच एक्सेसरीज ट्राई करके अपने लुक को अलग बना सकती हैं या फिर इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को भी कैरी किया जा सकता है। साड़ी में चौड़ी बेल्ट और भी अच्छी है और यह आपके पूरे लुक को एन्हांस करेगा। आप बड़े बकल वाले बेल्ट्स इसके साथ पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :साड़ी में दिखना है स्टाइलिश, तो अलग अंदाज में करें इसे ड्रेप
सोनम कपूर को स्टाइल और फैशन आइकन ऐसे ही नहीं कहा जाता है। वह जो भी कैरी करती हैं, उसमें अपना एक अलग टच और स्वैग जोड़ ही देती हैं। इस तरह की साड़ी भी हर महिला के वॉर्डरोब में जरूर होनी चाहिए, क्योंकि ये आम साड़ी से बिल्कुल अलग है और आपके वॉर्डरोब के साथ-साथ आपकी शोभा भी बढ़ाएगी। ऐसी कई साड़ियां बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन अगर आप बाजार से इसे न खरीदना चाहें, तो घर पर मौजूद हैवी एंब्रॉयडरी वाले जैकेट को अपनी प्लेन साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :कियारा आडवाणी से लेकर संजना सांघी तक पहन चुकी हैं टाई-डाई साड़ी, देखें
आपकी साड़ी का बॉर्डर जिस रंग का हो, उससे मिलता जुलता जैकेट एक कॉन्ट्रास्ट लुक देगा और आपको पार्टी में दूसरों से अलग दिखाएगा। आप इसके साथ एंटीक ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं या फिर लॉन्ग चेन नेकलेस, मल्टी कलर बीड वाले चोकर या नेकपीस ट्राई कर, इसे एक्सपेरिमेंटल लुक बना सकती हैं।
चित्रांगदा सिंह का स्टाइल भी लाजवाब है। वेस्टर्न ड्रेसेस हों या एथनिक वह हर परिधान को कैरी करना जानती हैं। हर महिला के वॉर्डरोब में चित्रांगदा की तरह ऐसे कलर, प्रिंट और फैब्रिक साड़ी जरूर होनी चाहिए। उन्होंने हैंड ब्रश पेंटेड इस खूबसूरत साड़ी के साथ प्लीटेड बैलून पैटर्न ब्लाउज पहना है, आप भी वैसा ही कुछ बनवा सकती हैं। ऐसे स्लीव्स न पसंद हों तो आप और एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। उनकी तरह सिंपल सा ऑक्सीडाइज्ड लॉन्ग नेकलेस आपके पास भी हो तो बढ़िया है, न हो तो आप अपने पास ही उपलब्ध कुछ अन्य एक्सेसरीज ट्राई कर सकती हैं।
ये साड़ियां किसी भी फंक्शन में आपके लुक में चार चांद लगाएंगी। आप चाहें, तो उसके साथ अपनी तरह से एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। हमें उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। फैशन से जुड़े ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।