इस हफ्ते red carpet पर माधुरी ने चमकाया अपना glamour तो ये celeb रहीं flop

कौन-सी celebs के fashion मे मचाया धमाल? कौन-सी celeb रही flop? आपका weekly fashion dose आपको सिर्फ यहीं मिलेगा।

  • Sunil Kumar
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-02-02, 15:02 IST
Bollywood fashion red carpet main

हर हफ्ते की तरह हम इस हफ्ते भी हाजिर हैं red carpet की पूरी report लेकर। इस पूरे हफ्ते कौन-सी celebs के fashion मे मचाया धमाल? कौन-सी celeb रही flop? आपका weekly fashion dose आपको सिर्फ यहीं मिलेगा। Bollywood fashion की जब भी बात होती है इसमें black gowns और साड़ियों का नाम अपने आप ही जुड़ जाता है।

चाहे classic ethnic trend हो या फिर indo-western. आज हम आपको इस हफ्ते की पूरी जानकारी देंगे। जैसाकि पिछले हफ्ते कई bollywood celebs अपने style का लोहा मनवाने में कामयाब रहीं तो कुछ celebs का style flop show रहा। तो चलिये आपको बताते हैं, कौन रहा सबसे आगे? और किसकी dress रही सबसे worst.

माधुरी दीक्षित

Bollywood fashion red carpet madhuri dixit

Classic look में माधुरी दीक्षित हमेशा से ही खूबसूरत लगतीं हैं। उनके ऊपर classic pieces बेहद ही sexy लगते हैं। माधुरी अपनी body की shape के हिसाब से अपनी dresses को चुनना बखूबी जानतीं हैं। कई बार माधुरी इसके साथ experiments भी करतीं हैं। कुछ ऐसा ही माधुरी ने इस बार भी किया।

उनकी ये साड़ी भी बेहद ही experimental और sexy लग रही थी। साड़ियों में अगर बात की जाये तो माधुरी की choice कभी गलत नहीं होती। उनकी ये choice उनके look में एक extra compliment दे रही है।

हमारा verdict

अपनी dresses के मामले में माधुरी दीक्षित बेहद ही selective हैं। उनका यही अंदाज उनके look में भी निखकर सामने आता है। Bollywood में ऐसी celebs की संख्या बेहद ही कम है जिनके पास माधुरी जैसा dressing sense है। हमारी तरफ से माधुरी के इस Nirjara saree look को 9/10 दिये जाते हैं।

इशा गुप्ता

Bollywood fashion red carpet Esha Gupta

बड़े पर्दे की बात की जाये तो इशा screen पर दूसरी celebs की तरह उतनी regular नहीं हैं। लेकिन जब बात उनके fashion की हो तो वो इस मामले में कहीं से भी पीछे नहीं हैं। उनका fashion sense काफी amazing है। हाल ही में इशा गुप्ता red carpet पर नजर आयीं थीं। आपको बता दें कि इशा ने Taniya Khanuja का डिजाइन किया हुआ ये sexy gown पहना था। उसके साथ उन्होंने ये बेहद ही खूबसूरत डायमंड ज्वैलरी पहनीं थीं।

हमारा verdict

Looks में कुछ नया try करने की बात हो तो इशा गुप्ता हमेशा से ही आगे रहतीं हैं। उनका fashion sense एकदम beautiful रहता है। उनके इस beautiful look को हमारी तरफ से8.5/10 दिये जाते हैं।

दीपिका पादुकोण

Bollywood fashion red carpet deepika padukone

दीपिका का fashion sense और उनका अंदाज हमेशा से ही sexy रहा है। हाल ही में दीपिका पादुकोण Sabyasachi के outfit में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। साड़ियों से लेकर gowns तक, में दीपिका हमेशा से ही amazing और stunning नजर आतीं हैं। लेकिन इस बार का उनका ये look हमे तो थोड़ा-सा boring लगा।

हमारार verdict

दीपिका के look को देखकर हमे तो यही लग रहा है कि दीपिका को दोबारा से अपना वही sexy look को carry करना चाहिये। उनकी ये simple white shirt उतनी अच्छी नहीं लग रही है जितनी अच्छी लगनी चाहिये। उनके इस look को हमारी तरफ से 5/10 नंबर ही मिलेंगे।

तापसी पन्नु

Bollywood fashion red carpet tapsi pannu

हम आपको ये पहले ही बता चुके हैं कि अपने look के साथ experiment करना एक अलग बात है और उस look में अपने आपको sexy दिखाना एक अलग बात है। तापसी पन्नु के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। हाल ही में वो Lakme Fashion Week Resort 2018 के red carpet पर नजर आयीं। उन्होने Ritu Kumar के डिजाइन को carry किया था। उनका ये look हमारी समझ से तो परे था। उनका ये silthouette काफी strange था।

हमारा verdict

तापसी पन्नु के look की बात की जाये तो उनके इस look कोई ऐसी चीज नहीं थी जिसे fashion के लिहाज से ऊपर रखा जा सके। वहीं उनका ये silhouette उनके ऊपर बिलकुल भी suit नहीं कर रहा था। उनके इस look को हमारी तरफ से 2/10 नंबर ही मिलेंगे।

शिल्पा शेट्टी

Bollywood fashion red carpet shilpa shetty

ये आपको बखूबी मालूम है कि किस तरह से हमारे मौसम में धीरे-धीरे सर्दी कम होती जा रही है। जिसके हिसाब से हमारा मौसम भी अपनी करवटें बदल रहा है। ऐसे में अगर आप floral के साथ कुछ experiment करतीं हैं तो वो बेहद ही खूबसूरत रहेगा। कुछ ऐसा ही शिल्पा शेट्टी ने अपने look के साथ किया। शिल्पा ने ये खूबसूरत printed साड़ी पहनी थी। शिल्पा के लिये अपने look के साथ कोई भी experiment करना नामुमकिन नहीं है। उनकी ये साड़ी उनके ethnic love को दिखाती है।

Read more: शिल्पा शेट्टी का साड़ियों से प्यार जो बनाता है उन्हें एक देसी फैशन lover

हमारा verdict

चाहे sexy denim हो या फिर gowns शिल्पा का हर look अपने आपमें unique होता है। उनके इस look को देखकर यही लगता है कि शिल्पा असल जिंदगी में भी एक fashion icon हैं। उनका ये साड़ी look बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। हमारी तरफ से उनके इस look को 8/10 नंबर मिलेंगे।

परिणीती चोपड़ा

Bollywood fashion red carpet parineeti chopra

हाल ही में परिणीति चोपड़ा red carpet पर अपने sexy look में नजर आयीं। जहां एक तरफ उन्होंने एक sexy gown पहना था। तो दूसरी तरफ वो Raw Mango के ensemble मेंpose देतीं हुईं नजर आयीं। परिणीति ने कुछ इस तरह अपने look को बैलेंस किया। इन दिनों परिणीति पर्दे पर ज्यादा regular नहीं हैं लेकिन उनका fashion हमेशा से ही high रहता है। आप उनका ये metallic grey Raw Mango का outfit ही देख लीजिये।

हमारा verdict

Colours में अगर बात की जाये तो परिणीति का ये look बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। उनकी body पर ये बेहद ही अच्छे से fit है। इसके साथ ही उनका ये traditional neck piece भी बेहद खूबसूरत लग रहा है। उनके इस look को हमारी तरफ से 7/10 नंबर ही मिलेंगे।

Read more: Reel से लेकर real life में भी fashion queen हैं वाणी कपूर

करिश्मा कपूर

Bollywood fashion red carpet karishma kapoor

करिश्मा कपूर अपने fashion sense को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रहतीं हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर मालइका अरोड़ा की birthday party में नजर आयीं थीं। उन्होने Reem Acra ब्रांड का डिजाइन किया हुआ ये black और gold outfit पहना था। जिसमें वो बेहद ही sexy लग रहीं थीं। उनके इस look को देखकर उन्हें bollywood की सबसे sexiest mom कहना गलत नहीं होगा।

हमारा verdict

करिश्मा कपूर अपने style को बखूबी समझतीं हैं। वो ये अच्छी तरह से जानतीं हैं कि अपने आपको simple pieces के साथ कैसे एक amazing look देना है। करिश्मा के इस look ने इस बार लोगों का दिल चुरा लिया। उनके इस look को हमारी तरफ से 8/10 नंबर मिलेंगे।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP