यह कहना गलत नहीं होगा कि लहंगा ज्यादातर लड़कियों को पसंद होता है। सच भी है, लहंगे में लड़कियां दिखती ही इतनी खूबसूरत हैं कि हर किसी की नजर उन पर टिक जाती है। खासतौर पर लाल लहंगा। लाल एक ऐसा रंग है, जो आंखों को भाता है। इसलिए ज्यादातर लड़कियां पार्टी में लहंगा पहनती हैं। साथ ही उनकी ख्वाहिश होती है कि वह किसी एक्ट्रेस जैसी दिखें। जिसके लिए वह न जाने क्या-क्या करती हैं। अगर आप लाल लहंगे में एक्ट्रेस जैसी बेइंतहा खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आप इन सेलेब्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उनके हर लहंगा लुक आपके लिए आपकी खूबसूरती में एक नया टच एड करेंगे, जिससे हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा।
कैटरीना कैफ का यह लाल लहंगा बेहद खूबसूरत है। अगर आप सिंपल के साथ-साथ अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको ऐसा लहंगा पहनना चाहिए, जिसके बॉर्डर पर वर्क हो। इस तरह के लहंगे में आप किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगेंगी। लहंगे में लटकन भी लगवाएं। लाल बिंदी, खुले बाल और लॉन्ग हैवी ईयरिंग्स पहनें। क्योंकि लहंगे के बॉर्डर पर डिजाइन होंगे, इसलिए गले में कोई भी ज्वेलरी न पहनें। लाइट मेकअप और लाइट ब्राउन लिपस्टिक से अपने लुक को परफेक्ट बनाएं।
कियारा आडवाणी हमेशा अपने फैंशन सेंस से सबका दिल जीत लेती हैं। आप उनसे वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट तक के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अगर आप किसी शादी में जा रही हैं और चाहती हैं कि आपका लुक सबसे हटके हो तो आप उनके इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। सीक्वेन आउटफिट का फैशन ट्रेंड में है।
इसलिए आप सीक्वेन लहंगा ट्राई कर सकती हैं। लुक में ग्लैमर एड करने के लिए वी-नेक ब्लाउज पहनें। इसके साथ लो बन बनाएं। बालों में फूल लगाकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएं। आप रेड लहंगे के साथ अलग कलर की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। इसे कलर कॉन्ट्रास्ट कहते हैं।
अगर आप उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें हमेशा ज्यादा सजकर रहने की आदत है तो हैवी एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहनें। रेड और सिल्वर का कॉम्बिनेशन एकदम बेस्ट है। इसलिए ऐसा लहंगा चुनें, जिसमें सिल्वर स्टोन से कढ़ाई हो। लहंगे के साथ नेकलेस और माथापट्टी पहनें। आप चाहें तो बैकलेस ब्लाउज भी पहन सकती हैं। लुक में मॉर्डन टच जोड़ने के लिए खुले बाल रखें। शिमरी आई और न्यूड लिपस्टिक लगाएं। हाथ में वॉच पहनना न भूलें। आप चाहें तो कंफर्टेबल लुक के लिए लहंगे के नीचे नॉर्मल फुटवियर भी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:फ्लोरल लहंगा देगा आपको डिफ्रेंट लुक, जानें स्टाइल करने का सही तरीका
अगर आप लहंगे में सुंदर के साथ कंफर्टेबल दिखना चाहती हैं तो ऐसा लहंगा पहनें, जो सिंपल हो। अगर आप कंफ्यूज हैं कि लहंगे को किस तरह से स्टाइल करें तो इसके लिए आप सारा अली खान से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उनका यह रेड लहंगा रिसेप्शन और वेडिंग के लिए परफेक्ट है। लेकिन आप अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए इसके साथ सिर्फ हैवी ईयरिंग्स या फिर नेकलेस पहनें। अगर आप कुंदन हेडबैंड पहन लेंगी तो यकीन मानिए हर किसी की नजर केवल आप पर टिक जाएंगी।
इसे भी पढ़ें:Latest lehenga Designs: दोस्त की शादी में लहंगा पहनना चाहती हैं तो देखें 10 लेटेस्ट डिजाइन
View this post on Instagram
नेहा कक्कड़का शादी के इस लहंगे को आप अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। इस पूरे लहंगे में वर्क किया गया है। ऐसे में आप भी अपनी शादी के लिए कुछ इस तरह का लहंगा पहन सकती हैं। लहंगे के साथ आप फुल-स्लीव्स ब्लाउज भी वियर कर सकती हैं। चोकर पहनें और छोटी सी नथ से अपने लुक को कंप्लीट करें। बात करें हेयरस्टाइल कि तो स्लीक बन बनाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।