बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला एक बार फिर लोगों के बीच काफी फेमस होती नजर आ रही हैं। इसकी वजह से उनकी हाल ही आई वेब सीरीज हीरामंडी। इसमें निभाया किरदार लोगों को काफी पसंद आया। इससे पहले भी कई सारी ऐसी फिल्में हैं, जिसमें मनीषा कोइराला की एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया है। लेकिन आजकल 52 साल में भी वो इतनी खूबसूरत दिखती हैं, हर कोई इस बात को लेकर चर्चा करता नजर आ रहा है। अगर आप भी 50 की उम्र में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो मनीषा कोइराला की तरह लुक्स को रीक्रिएट करें।
मनीषा कोइराला का पैंट सूट लुक
View this post on Instagram
अगर आपको फॉर्मल लुक क्रिएट करना है, तो इसके लिए आप इनके जैसे पैंट सूट को वियर कर सकती हैं। अगर आपको कोट पहनना पसंद नहीं है, तो ट्राउजर के साथ सिंपल शर्ट को स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में अलग-अलग डिजाइन और प्रिंट की शर्ट मिलती है। इसे अपने ट्राउजर के साथ मैच करें। फिर इसे पहनें। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। इसके साथ आप भी इनकी तरह बैग को कैरी कर सकती हैं।
मनीषा कोइराला का पटियाला सूट लुक
View this post on Instagram
आप अगर सूट पहनना पसंद करती हैं, तो इसके लिए आप मनीषा कोइराला के इस सूट लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर भी दिखाई देंगी। साथ ही, इससे आपको नए डिजाइन के सूट को पहनने का मौका मिलेा। इस तरह के सूट को आप कपड़ा लेकर भी तैयार करा सकती हैं। साथ ही, इसे किसी भी फंक्शन या फेस्टिवल पर पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: एथनिक लुक के लिए एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के आउटफिट्स से लें आइडिया
मनीषा कोइराला का साड़ी लुक
View this post on Instagram
इनका साड़ी लुक भी उतना ही खास है, जितने इनके और लुक्स हैं। इसमें उन्होंने व्हाइट कलर की मिरर वर्क साड़ी को स्टाइल किया है। आप भी इसी तरह की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। कलर आप अपनी पसंद के हिसाब से चूज करें। वर्क में आप गोटा पट्टी, बॉर्डर वर्क, मिरर वर्क और प्रिंटेड वर्क वाली साड़ी भी खरीद सकती हैं। यह सारे ऑप्शन पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। साथ ही, मार्केट में साड़ी भी आसानी से मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: 50 Plus Fashion: 50 के बाद दिखना चाहती हैं जवां और स्टाइलिश तो मनीषा कोइराला की तरह पहनें फैंसी सलवार-सूट, देखें डिजाइंस
50 साल के बाद भी आप मनीषा कोइराला की तरह खूबसूरत दिख सकती हैं। लेकिन तब जब आप इनकी तरह आउटफिट को स्टाइल करें। इससे आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिखाई देगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों