सूट में अक्सर फैशन ट्रेंड बदल जाता है। कभी कॉटन के सूट ट्रेंड करते हैं, तो कभी सिल्क के सूट ट्रेंड में आ जाते हैं। ऐसे ही सूट की अलग-अलग नेकलाइन भी ट्रेंड करती हैं। आजकल ज्यादातर लड़कियां वी नेकलाइन के सूट पहनें नजर आते हैं। इसमें आजकल डिजाइन भी अलग-अलग मिल जाते हैं। साथ ही, हर फैब्रिक में इस तरह की नेकलाइन के डिजाइन मिल जाते हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। चलिए बताते हैं किस तरह के सूट को आप वियर कर सकती हैं।
कॉटन कुर्ता वी नेकलाइन सूट
अगर आप कॉटन सूट पहनना पसंद करते हैं, इसमें आप वी नेकलाइन वाले सूट को वियर कर सकते हैं। इसमें लेस के साथ वी नेकलाइन को डिजाइन किया गया है। साथ में छोटे-छोटे स्टोन लगे हुए हैं। इस तरह के सूट को आप ऑफिस या डे इवेंट पर स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में डिजाइन आपको अलग-अलग मिल जाएंगे। साथ ही, इसमें प्रिंट भी कई सारे मिल जाएंगे। मार्केट में इस तरह के सूट आपको 500 रुपये में मिल जाएंगे
सिंपल वी नेकलाइन सूट करें वियर
वी नेकलाइन सूट में आप इस तरह के पैटर्न को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको कोटी डिजाइन में वी नेकलाइन मिलेगी। जिसमें पाइपिन की गई होगी। इस तरह के नेकलाइन डिजाइन आपको अनारकली सूट में मिल जाएंगे। इससे सूट और भी अच्छा लगेगा। इसमें आपको प्रिंट ऑप्शन कई सारे मिल जाएंगे, जिससे आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट से खरीदने पर इस तरह के सूट आपको 1,000 से 1,500 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Collar Neckline Suit Designs: स्टाइल करें कॉलर नेकलाइन वाले सूट, देखें डिजाइंस
डबल लेयर डिजाइन वी डिजाइन
अगर आपका सूट प्रिंटेड है, तो इसमें आप डबल लेयर वाले वी नेकलाइन सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इन सूट में डिजाइन अच्छा लगता है। आपको इस तरह की नेकलाइन वाले सूट या तो प्लाजो सेट में मिल जाएंगे, या पैंट सेट में इस नेकलाइन वाले सूट मिलते हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इसमें प्रिंट आप अलग-अलग ले सकती हैं। मार्केट में इस तरह के सूट आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएंगे।
मार्केट में वी नेकलाइन के सूट आपको अलग-अलग पैटर्न और फैब्रिक में मिल जाएंगे। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें: दुपट्टे को नहीं करना चाहती हैं स्टाइल तो नेकलाइन के लिए चुनें ये स्टाइलिश डिजाइंस
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों