herzindagi
Blouse Sleeves Design m

समर सीजन में ब्लाउज स्लीव्स के ये लेटेस्ट डिजाइन देंगे आपको ट्रेंडी लुक, इस तरह करें कैरी

अगर आप ब्लाउज के स्लीव्स के साथ कुछ डिफरेंट और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ मॉडर्न डिजाइन आइडियाज दे सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-03-31, 14:18 IST

समर वेडिंग सीजन चल रहा है। शादी किसी भी महिला के जीवन का सबसे यादगार पल बनकर रह जाता है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए नई दुल्हन मेकअप से लेकर ड्रेस पर काफी ध्यान देती हैं। हालांकि, लहंगा, साड़ी समेत सभी कपड़ों की शॉपिंग पहले से कर लेती हैं, लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार आउटफिट तो लें लेती हैं। लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जो रह जाती है जिसकी वजह से स्टाइलिंग में दिक्कत आती है। इन चीजों में ब्लाउज के स्लीव्स डिजाइन भी शामिल है। साड़ी की खूबसूरती ब्लाउज के स्लीव से आती है। ब्लाउज के डिजाइन की जब भी बात आती है, तो महिलाएं ज्यादातर नेकलाइन या फिर बैक के डिजाइन को महत्व देती हैं। आप स्लीव डिजाइन की मदद से भी ब्लाउज को स्टाइलिश बना सकती हैं। अगर आपने भी अपने ब्लाउज के स्लीव के डिजाइन को हल्के में सेलेक्ट किए हैं तो आपको यह लेख जरूर पसंद आएगा। इस लेख में हम आपको ब्लाउज स्लीव के ट्रेंडी डिजाइन के बारे में बताएंगे।

रफल डिजाइन स्लीव

blouse sleeves design in hindi

महिलाओं में इन दिनों रफल डिजाइन का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। गर्मियों के सीजन में स्टाइल के साथ कंफर्टेबल लुक के लिए यह स्लीव डिजाइन परफेक्ट होगा। वी नेकलाइन के साथ रफल डिजाइन स्लीव में आप स्टाइलिश और ग्रेसफुल नजर आएंगी। इस डिजाइन को आप पार्टी से लेकर पूजा पाठ के दौरान कैरी कर आकर्षक दिख सकती हैं। (रफल डिजाइन ब्लाउज)

टिप्सः इस स्लीव्स के लिए आप जॉर्जेट कपड़े का उपयोग करें, क्योंकि इससे डिजाइन उभरकर आता है।

एंजल स्लीव्स

साड़ी के साथ डिफरेंट लुक के लिए आप एंजल स्लीव ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। यह ब्लाउज स्टाइल एकदम यूनिक है। अगर आप अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं तो आप एंजल स्लीव्स को रफल पैटर्न में भी पहन सकती हैं। खूबसूरत वी नेकलाइन और स्लीव्स में आपका लुक ग्रेसफुल नजर आएगा।

टिप्सः एंजल स्लीव्स के साथ आप वी नेकलाइन का ही ब्लाउज कैरी करें, अगर आप बोट नेक या राउंड नेक के साथ इस स्लीव को ट्राई करेंगी तो आपका लुक खराब हो सकता है।

फुल स्लीव्स

full sleeves blouse

फुल स्लीव्स का ट्रेंड एक बार फिर से फैशन में हैं। यह काफी सिंपल और अच्छे लगते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इससे आप बाजुओं का फैट आसानी से छिपा सकते हैं। अगर आपकी बाजु मोटी है तो आप एंब्रॉयडरी वाली स्लीव कैरी करें इससे लोगों का ध्यान एंब्रॉयडरी पर जाएगा और आपका लुक परफेक्ट नजर आएगा।

टिप्सः फुल स्लीव्स ब्लाउज में फिटिंग का खास ध्यान देना होता है। अगर एक बार फिटिंग खराब हो गई, तो सारा लुक बिगड़ सकता है।

इसे जरूर पढ़ेंःट्रेंडी और स्टाइलिश रफल स्लीव्ज अब ब्लाउज में भी ट्राई करे

पफ स्लीव डिजाइन

पफ स्लीव ज्यादातर वेस्टर्न आउटफिट में स्टाइल किए जाते हैं। लेकिन आप चाहें तो स्लीव को अपने साड़ी के ब्लाउज के साथ ट्राई कर सकती हैं। इससे कंधे का फैट कम नजर आएगा। ये आपको ट्रेंडी लुक भी देगा।

टिप्सः अगर आपकी बाजुओं में फैट दिखता है, तो आप हाफ स्लीव, बटरफ्लाई और फ्रिल स्लीव पहनने से बचें। क्योंकि इसमें बाजुएं ज्यादा मोटी नजर आएंगी।

बेल स्लीव

blouse design

किसी भी पार्टी के लिए तैयार होना हो तो बेल स्लीव ब्लाउज लजवाब है। अगर आपको एक्सपेरिमेंट करना पसंद है तो आप इस हटके ट्रेंड को ट्राई कर सकती हैं। इसे आप किसी भी साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप स्टाइलिश के साथ-साथ डिफरेंट भी नजर आएंगी। साथ ही आपकी बाजुओं को सुडौल लुक मिलेगा।

टिप्सः बेल स्लीव समर सीजन के लिए बेहतर है। क्योंकि इसमें आपको गर्मी कम लगेंगी।

इसे जरूर पढ़ेंःआप भी ट्राई करें लंबी बाजू वाले ये खूबसूरत लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन्स

कोल्ड शोल्डर

पिछले कुछ सालों से कोल्ड शोल्डर स्लीव का ट्रेंड काफी देखने को मिला है। वैसे यह कोई नया ट्रेंड नहीं है। इस तरह के स्लीव 90 के दशक में काफी पॉपुलर थे। इस स्लीव में कंधे पर कट लगा होता है। इसकी मदद से आप ट्रेडिशनल ड्रेस में वेस्टर्न लुक ट्राई कर सकती हैं।

टिप्सः स्टाइलिश लुक के लिए इस डिजाइन को एल्बो लेंथ तक बनवाएं।


एल्बो लेंथ स्लीव

blouse sleeves design for beautiful look

सिल्क और बनारसी साड़ी के साथ एल्बो लेंथ स्लीव काफी अच्छे लगते हैं। यह डिजाइन बेहद सिंपल है, लेकिन इसमें आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा। साथ ही इसमें आपकी बाजुओं का फैट भी कम नजर आएंगा। इस डिजाइन की खास बात यह है कि इसे आप किसी भी नेक डिजाइन के साथ ट्राई कर सकती हैं।

टिप्सः एल्बो लेंथ स्लीव को आप डीप नेकलाइन और बोट नेक दोनों के साथ कैरी कर सकती हैं।

खूबसूरत और स्टाइलिश स्लीव आपके लुक में चार चांद लगा देते हैं। आप चाहें तो इन स्लीव डिजाइन की मदद से अपने ब्लाउज को स्टाइलिश बना सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।