herzindagi
bipasha basu style look

वेकेशन हो या फिर कोई फंक्शन हर आउटफिट में Bipasha Basu लगती हैं सबसे अलग, आप भी करें लुक रीक्रिएट

बॉलीवुड एक्ट्रेस Bipasha Basu हर लुक में काफी अच्छी लगती हैं आप भी इन्हें फॉलो कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-01-02, 15:00 IST

Bipasha Basu Looks: बदलते फैशन ट्रेंड के हिसाब से हम अक्सर अपने आपको तैयार करते हैं ताकि खूबसूरत नजर आए। इसके लिए हम सबसे पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को देखते हैं आखिर उन्होंने क्या वियर किया है ताकि उन्हीं की तरह हम भी अपने आउटफिट्स को स्टाइल करें और खूबसूरत लगे। आप चाहे तो इसके लिए Bipasha Basu के आउटफिट्स लुक्स को ट्राई कर सकती हैं ये हर लुक में काफी सुंदर दिखती हैं। इसलिए एक बार इन्हें ट्राई करना चाहिए।

काफ्तान करें स्टाइल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

अगर आप कोई बीच वेकेशन प्लान कर रही हैं तो इसके लिए आप बिपाशा बसु के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने काफ्तान को वियर किया हुआ है। जिसे आप भी स्टाइल कर सकती हैं। ये काफी कम्फर्टेबल होता है और इसमें लोग रिलेक्स रहते हैं। वेकेशन के हिसाब से ये बेस्ट ऑप्शन है। इस लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप इसके साथ नेकलेस और न्यूड मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। मार्केट से आपका ये काफ्तान 200 से 250 रुपये में मिल जाएंगे।

सूट करें स्टाइल

Bipasha Basu Style Suit

किसी फंक्शन या पार्टी में इंडियन वियर करना हो तो आप बिपाशा बसु के इस सूट लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने शरारा सूट को वियर किया है, जिसका कलर पर्पल है साथ ही इसमें गोटा पट्टी का वर्क हुआ है। आप इस तरीके के वर्क वाले सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप काफी सुंदर लगेगी। इस तरह के सूट को आप मार्केट से 500 से 1000 रुपये में खरीद सकती हैं। 

HZ Tips: इस तरह के लुक को और सुंदर बनाने के लिए साथ में कुछ ज्वेलरी भी स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: हर लुक में लगती हैं Deepika Padukone बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

इंडो वेस्टर्न लुक

Kaftan style suit

अगर आपको कुछ इंडो वेस्टर्न आउटफिट स्टाइल करना है तो इसके लिए आप काफ्तान स्टाइल सूट को वियर कर (सेलेब्स आईकोनिक लुक) सकती हैं। बिपाशा बसु ने भी इस तरीके के सूट को स्टाइल किया हुआ है। इसमें जो कुर्ती को डिजाइन किया गया है वो बिल्कुल काफ्तान की तरीके से किया गया है और नीचे पैंट वियर की हुई है। इसमें आगे की तरफ एम्ब्राइडरी भी दी गई है। जिससे ये और सुंदर दिख रहा है। आप भी इस तरीके के सूट को किसी भी फंक्शन या फिर वेकेशन पर वियर कर सकती हैं। मार्केट में आपको इससे जुड़े काफी सारे अच्छे और लेटेस्ट डिजाइन के सूट मिल जाएंगे, जिन्हें आप 500 से 1000 रुपये में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इन टिप्स की मदद से को-ऑर्ड सेट लुक को बनाएं स्टाइलिश

बिपाशा बसु के इन लुक्स को आप रीक्रिएट कर सकती हैं और परफेक्ट लग सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।