इन टिप्स की मदद से को-ऑर्ड सेट लुक को बनाएं स्टाइलिश

आजकल हर कोई सबसे कम्फर्टेबल को-ऑर्ड सेट को स्टाइल करना पसंद करता है। लेकिन इस लुक को और भी आकर्षक बनाया जा सकता है।

co ord set look in different ways

बदलते फैशन ट्रेंड के हिसाब से चलना हर किसी को पसंद होता है। हर कोई चाहता है कि वो इसे फॉलो करें और सबसे अलग और सुंदर लगे। ऐसे में आजकल हर कोई को-ऑर्ड सेट को स्टाइल करता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये काफी स्टाइलिश होते हैं और पहनने में कंफर्टेबल रहते हैं। इन्हें आप चाहे तो नॉर्मल ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं वरना इन्हें पार्टी में भी कुछ नए लुक को क्रिएट करके पहना जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कैसे आप इसे वियर कर सकती हैं।

ज्वेलरी के साथ करें स्टाइल

Co ord set style with jewellery

अगर आपको को-ऑर्ड सेट में लुक को स्टाइलिश बनाना है तो इसके लिए आप ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। इसके लिए आपक इसके एम्ब्राइडरी से मैचिंग या फिर कलर कॉन्ट्रास्ट में ज्वेलरी को खरीद सकती हैं। लॉन्ग नेकलेस, चेन नेकलेस अन्य चीजों को भी ले सकती हैं ताकि आपका लुक काफी अच्छा लगे, जिसके बाद आपका लुक पार्टी के लिए परफेक्ट लगेगा।

HZ Tips: इन ज्वेलरी को आप मार्केट से 200 से 500 रुपये में खरीद सकती हैं।

बैग करें स्टाइल

Co ord set style with bag

कई बार ऐसा होता है कि जो ड्रेस हम पहनते हैं उसमें पॉकेट नहीं होती है ऐसे में सामान रखने में काफी (लहंगा स्टाइल करने का तरीका) दिक्कत होती है। इसके लिए आप इसके साथ एक क्लच या फिर हैंड बैग को कैरी कर सकती हैं। आजकल इसमें काफी अच्छे-अच्छे डिजाइन मिलने लगे हैं। ऐसे में आप इन्हें पार्टी में वियर कर सकती हैं। ये काफी क्लासी और स्टाइलिश लगते हैं।

HZ Tips: बैग आपको मार्केट में 250 से 500 रुपये में लेटेस्ट डिजाइन के मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Style DIY: अनारकली और स्ट्रेट सूट में दिखेंगी खूबसूरत जब साथ में वियर करें ये हैवी डिजाइन इयररिंग्स

सनग्लासेस करें वियर

Co ord set style with sun glasses

घूमने जाने के लिए अगर आप को-ऑर्ड सेट को वियर कर रही हैं तो इसके लिए बेस्ट है कि आप सनग्लासेस को वियर (पिंक साड़ी लुक) कर सकती हैं। इससे भी आपका लुक काफी स्टाइलिश लगेगा। इसके लिए आप अपनी पसंद और फेस कट के हिसाब से इन्हें खरीद सकती हैं। आजकल तो स्टोन वर्क वाले सनग्लासेस भी मिलने लगे हैं, जो दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।

HZ Tips: मार्केट में ये आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Suit Fashion: दिखना है सबसे अलग तो अपनी वार्डरोब में शामिल करें ये सूट डिजाइंस

इस तरीके से आप अपने को-ऑर्ड लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं और सबसे अलग और सुंदर लग सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP