Suit Fashion: दिखना है सबसे अलग तो अपनी वार्डरोब में शामिल करें ये सूट डिजाइंस

 अगर आपको सूट स्टाइल करना पसंद है तो इसके लिए जरूरी है कि आप सही फिटिंग और कलर के हिसाब से इन्हें खरीदें।

suit designs tips

स्टाइलिश दिखने के लिए हम कई बार अपने आउटफिट डिजाइंस में बदलाव करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम भी चाहते हैं कि बदलते ट्रेंड के हिसाब से अपने लुक को क्रिएट करें। लेकिन कई सारे कपड़े ऐसे होते हैं जो हम अक्सर पहनना पसंद करते हैं। सूट उनमें से एक है, इन्हें ज्यादातर लड़कियां पहनना पसंद करती हैं। इसके लिए आपको जरूरत है अपने वार्डरोब को अपडेट करने की। इससे आपको भी कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलेगा।

वेलवेट कुर्ता सेट

velvet kurta set designs

सर्दियों का मौसम है ऐसे में आप वेलवेट कुर्ता सेट को स्टाइल कर सकती हैं। ये काफी कम्फर्टेबल रहते हैं साथ ही स्टाइल करने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपको हर एक तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इनकी खास बात ये होती है कि इन्हें आप बिना दुपट्टे के वियर कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आपको बाहर जाना है तो इसे वियर किया जा सकता है। मार्केट में इस तरीके के सूट आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएंगे।

HZ Tips: इस तरह के सूट के साथ इयररिंग्स और ओपन हेयर स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं।

अनारकली सूट

Anarkali suit latest designs

आजकल अनारकली का फैशन दोबारा से ट्रेंड कर रहा है आप भी इस तरीके के सूट डिजाइंस को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको (प्लाजो सूट सेट) मोटे कपड़े में अनारकली मिलेगा। लेकिन कम फ्लेयर के साथ आप इसे किसी भी पार्टी या फंक्शन में वियर कर सकती हैं। इस तरह के सूट डिजाइंस काफी क्लासी लगते हैं। मार्केट में आपको ये 1000 से 2000 रुपये में मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: Latest Suit Design: इन सूट डिजाइन को शादी के बाद करेंगी स्टाइल तो दिखेंगी खूबसूरत

HZ Tips: इस सूट के साथ आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और बन हेयर स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं।

ओपन जैकेट सूट

open jacket suit

लुक को स्टाइलिश दिखाना है तो इसके लिए आप ओपन जैकेट सूट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ऑफिस में स्टाइल करने के लिए (लेटेस्ट सूट डिजाइंस) ये बेस्ट ऑप्शन है, साथ ही सर्दियों में भी आप इसे पहनकर कम्फर्टेबल रहेंगी। इसके साथ आपको ज्यादा एक्सेसरीज और मेकअप लुक क्रिएट करने की जरूरत नहीं है। सिंपल लुक के साथ इसे वियर कर सकती हैं। इस तरह के सूट आपको मार्केट में 500 से 1000 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: वेलवेट फैब्रिक से बने लूज सलवार-सूट में आप दिखेंगी कमाल

इन सूट डिजाइंस को अपनी वॉर्डरोब में करें एड इससे आपका लुक काफी स्टाइलिश लगेगा और आपको कुछ नए ट्रेंड के सूट डिजाइंस को वियर करने का मौका मिलेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP