जब भी हम कोई आउटफिट को स्टाइल करते हैं तो इसके साथ किस तरह के इयररिंग्स वियर करने है इसके बारे में जरूर सोचते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना ज्वेलरी के आपका लुक कंप्लीट नहीं होता है। अनारकली और स्ट्रेट सूट जब भी हम वियर करते हैं तो यहीं सोचते हैं कि कौन से इयररिंग्स को वियर करें ताकि लुक अच्छा लगे। इसके लिए आप यहां बताए गए हैवी इयररिंग्स के डिजाइंस को वियर कर सकती हैं।
ड्रॉप इयररिंग्स
सूट चाहे अनारकली हो या फिर स्ट्रेट ये हर किसी के साथ चल जाते हैं। इसमें हैवी वर्क मिलता है साथ में स्टोन मिलते हैं। जिससे ये और भी ज्यादा सुंदर लगते हैं। इस तरह के इयररिंग्स को आप सूट के साथ वियर कर सकती हैं। इशमें गोल्डन वर्क मिलता है। इस तरीके के इयररिंग्स आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिन्हें आप 250 से 500 रुपये में खरीद सकती हैं।
HZ Tips: इसे आप सिंपल वर्क वाले सूट के साथ पहनेंगी तो लुक अच्छा लगेगा।
झुमका इयररिंग्स
आप अनारकली सूट और स्ट्रेट सूट के साथ आप झुमका इयररिंग्स पहन सकती हैं। ये काफी क्लासी लगते हैं। इसके लिए (ड्रॉप इयररिंग्स) आप हैवी वर्क वाले झुमके को स्टाइल कर सकती हैं। जिसमें ड्रॉप में स्टोन और पर्ल वर्क हो। आप चाहे तो मिरर वर्क वाले इयररिंग्स को भी ले सकती हैं। मार्केट में इसके भी काफी अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे। जिसे आप 500 से 1000 रुपये में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ये इयररिंग्स डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे बेहतरीन
HZ Tips: इस तरह के इयररिंग्स के साथ आपको नेकलेस वियर करने की जरूरत नहीं है।
हूप्स इयररिंग्स
आप इन सूट के साथ हूप्स इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको काफी सारे अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। जिसमें आपको (झुमकी इयररिंग्स) हैवी ऑप्शन को अपने सूट के साथ चूज करना है। इसमें पर्ल, स्टोन, हैंड वर्क वाले इयररिंग्स डिजाइन मिलेंगे। जिससे आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। इस तरीके के इयररिंग्स में आपको ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी भी मिलेगी। जिसे आप चिकनकारी अनारकली सूट और स्ट्रेट सूट के साथ वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: चांदबाली स्टाइल के ये इयररिंग्स आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
इन इयररिंग्स डिजाइन को अपने सूट सेट के साथ स्टाइल करें इससे आपका लुक काफी अच्छा लगेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों