आए दिन फैशन ट्रेंड बदल रहा है। ऐसे में आए दिन इन सेलिब्रिटीज के जरिये नए-नए लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं। बदलते दौर में हम इन सेलेब्रिटी लुक्स को अक्सर अपनी बॉडी के हिसाब से कस्टमाइज करवा सकते हैं।
पिछले हफ्ते भी एक्ट्रेसेस के एक से बढ़कर एक लुक सामने आए हैं। तो आइये देखते हैं बीते हफ्ते किन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लुक्स ने सोशल मीडिया पर किया ट्रेंड और कैसे आप भी इन लुक्स को कर सकती हैं री-क्रिएट-
मॉडर्न स्टाइल साड़ी
डेली वियर के लिए साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो एक्ट्रेस कृति सेनन की तरह आप भी जॉर्जेट साड़ी को पहन सकती हैं। मिनिमल वर्क की फ्लोरल डिजाइन साड़ी आपको मार्केट में 1,000 रुपये से भी कम में मिल जाएगी। इस तरह की खूबसूरत साड़ी के साथ में आप कानों में पर्ल डिजाइन के इयररिंग्स को पहन सकती हैं। बालों के लिए स्लीक हेयर स्टाइल को आप चुन सकती हैं। रॉ मैंगो ने इस स्टाइलिश साड़ी को डिजाइन किया है।
रेड साड़ी लुक
रेड कलर एवरग्रीन फैशन में रहने के साथ-साथ आपको बोल्ड लुक देने में मदद करता है। इस तरह की खूबसूरत सी थ्रू साड़ी को डिजाइनर तोरानी ने तैयार किया है। इस खूबसूरत साड़ी के साथ में हैवी वर्क वाले ब्लाउज को स्टाइल किया जा सकता है। रेड के साथ आइकोनिक लुक के लिए गोल्डन कलर को साथ में शामिल कर सकते हैं। अगर आप किसी त्योहार के लिए लुक को स्टाइल कर रही हैं तो बालों के लिए बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Dupatta With Plain Suit: प्लेन सलवार-सूट के साथ बेस्ट दिखेंगे गोटा-पट्टी वाले ये दुपट्टे, देखें डिजाइंस
गोल्डन साड़ी लुक
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की पहनीं यह साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और मधुरया क्रिएशन ने डिजाइन किया है। गोल्डन कलर देखने में रॉयल और पहनने में बेहद आइकोनिक लुक देने में मदद करता है। एक्ट्रेस के इस लुक में साड़ी के बॉर्डर के लिए किनारी पाइपिंग में रेड कलर का इस्तेमाल किया है। लुक में जान डालने के लिए आप कानों में हैवी झुमको को पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Fashion Face Off: करीना कपूर और भूमि पेडनेकर एक ही तरह के सलवार-सूट पहनें आई नजर, किसने किया रॉक और कौन हो गया फ्लॉप?
अगर आपको ये सेलेब्रिटी स्टाइल लुक्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों