बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के नए से नए लुक्स आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। इन्हीं लुक्स को देखकर हम और आप जैसे आम लोग इसे फॉलो भी करते हैं और कई तो इन्हीं लुक्स को रीक्रिएट भी करते हैं।
हालांकि लगभग सभी एक्ट्रेसेस केवल डिजाइनर कपड़े ही पहनती हैं, लेकिन अगर क्या आप जानती हैं कि इन लुक्स को आप लोकल मार्केट से खरीदे हुए आम कपड़ो की मदद से भी रीक्रिएट कर सकती हैं। वैसे तो हर दिन कोई नया लुक वायरल होता है, लेकिन हम आपको दिखाने वाले हैं इस हफ्ते के कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक्स जो रहे बेमिसाल और जिन्हें आप भी अपने स्टाइल में कर सकती हैं रीक्रिएट।
दीपिका पादुकोण
इन्हें कौन नहीं जानता है? हाल ही में दीपिका को एयरपोर्ट पर इस लुक में स्पॉट किया गया। अगर आप भी कहीं बाहर घूमने के लिए जा रही हैं तो इस तरह की जैकेट को पहन सकती हैं। अगर आप चाहे तो बालों को ओपन रखने की जगह सिंपल मेसी बन हेयर स्टाइल भी कर सकती हैं अन्यथा पोनीटेल भी इस लुक के साथ बेहद खूबसूरत नजर आएगी। लुक को कंप्लीट करने के लिए आप लेदर बूट्स को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही गले में चाहे तो मफलर भी स्टाइल कर सकती हैं। (वेलवेट लहंगा स्टाइलिंग टिप्स)
इसे भी पढ़ें :जानें इस हफ्ते किन एक्ट्रेस के लुक्स रहे बेमिसाल
रश्मिका मंदाना
हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका को दिल्ली में अपनी फिल्म को प्रमोट करते हुए इस टर्टल नेक जम्पसूट में स्पॉट किया गया। इस तरह का लुक आप अपनी डेट नाइट के लिए ट्राई कर सकती हैं। साथ ही हूप्स इयररिंग्स के साथ लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकती हैं। साथ ही मेकअप के लिए आप ग्लॉसी लिप्स और ड्युई बेस मेकअप को चुन सकती हैं। इसके अलावा मेकअप को सटल में ही रखें।(शरारा सेट के नए डिजाइन)
इसे भी पढ़ें :साड़ी में दिखना चाहती हैं अप-टू-डेट तो इन बातों का रखें ख्याल
शहनाज गिल
बिग बॉस 13 से हुई मशहूर शहनाज गिल हाल ही में दिल्ली में इस गाउन को पहनकर रैंप वॉक किया। बता दें कि यह लुक डिजाइनर Ken Ferns द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह के लुक को आप किसी भी शादी के प्री- वेडिंग फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह के लुक के साथ आप मेकअप के लिए पिंक कलर को चुन सकती हैं। साथ ही इस तरह का लुक दिन के फंक्शन के लिए बेस्ट रहेगा। बेस मेकअप के लिए आप ड्युई लुक को चुनें।
इसी के साथ अगर आपको दिखाए गए बॉलीवुड एक्ट्रेस के ये लेटेस्ट लुक्स पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Pallav paliwal
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों