herzindagi
latest bollywood actress look in hindi

जानें इस हफ्ते किन एक्ट्रेस के लुक्स रहे बेमिसाल

स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए बॉडी के हिसाब से ऑउटफिट खरीदना जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2022-12-13, 13:44 IST

आए दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स वायरल होते रहते हैं। हम और आप जैसे फैंस इसे खूब पसंद भी करते हैं। वहीं इस हफ्ते कई तरह के लुक्स नजर आए, जिसमें लगभग सभी एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। बता दें कि आप भी इन लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपने बॉडी टाइप के हिसाब से कुछ बदलाव करने होंगे। तो आइये जानते हैं कौन से हैं वो लुक्स और उनसे जुड़ी स्टाइलिंग टिप।

काजोल 

kajol look

काजोल का यह साड़ी लुक किसी भी शादी व फंक्शन के लिए बेस्ट रहेगा। बता दें कि यह साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई है। साथ ही वेलवेट के ब्लाउज को चुना गया है। वहीं अगर आप प्लस साइज हैं तो ब्लाउज के लिए कोल्ड शोल्डर फुल स्लीव्स ब्लाउज को चुनें। साथ ही बालों के लिए बन हेयर स्टाइल चुनें और उसे ताजे गजरे से सजाएं। ऐसा करने से आपका लुक बेहद रॉयल नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें : साड़ी में दिखना चाहती हैं अप-टू-डेट तो इन बातों का रखें ख्याल

दीपिका पादुकोण 

deepika padukone look

हाल ही में एक मूवी प्रमोशन के दौरान दीपिका ने पॉवर ड्रेसिंग लुक को कैरी किया। इसमें दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि इस तरीके के ऑउटफिट को आप कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। साथ आप आप चाहे तो क्रॉप टॉप के साथ भी ऐसा लुक कैरी कर सकती हैं। क्रॉप टॉप के लिए आप नियोन कलर को चुनें। ऐसा करने से आपका लुक काफी खिलकर और स्टाइलिश नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें :वेलवेट के फ्लोरल लहंगे को ऐसे पहनेंगी तो दिखेंगी आकर्षक

मौनी रॉय 

mouni roy look

मौनी आए दिन अपने तरह-तरह के लुक्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बात अगर उनके लेटेस्ट लुक की करें तो हाल ही में मौनी रॉय इस व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आई। बता दें कि इस लुक को इनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप कुंदन ज्वेलरी को चुन सकती हैं। साथ ही बालों के लिए बन हेयर स्टाइल चुनें और उसे लाल रंग के गुलाब से सजा लें। ऐसा करने से आपका लुक काफी क्लासी नजर आएगा। 

 

इसी के साथ अगर आपको दिखाए गए बॉलीवुड एक्ट्रेस के ये लेटेस्ट लुक्स पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit : Pallav paliwal , Instagram

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।