Basant Panchami 2025 Saree Designs: बसंत पंचमी के दिन पहनें पीले रंग की ये साड़ियां, ऐसे करें स्टाइल

बसंत पंचमी के दिन हर कोई पीला पहनना पसंद करता है। ऐसे में कोई अपने लिए सूट खरीदता है तो कुछ लोग साड़ी को स्टाइल करते हैं। आप भी साड़ी को खरीदकर अच्छे से वियर कर सकती हैं।
yellow saree designs

त्योहारों के शुरू होते ही हर किसी के वॉर्डरोब से अलग-अलग डिजाइन के एथनिक आउटफिट निकलने शुरू हो जाती हैं। इसकी वजह से हर कोई अपने लुक को अच्छे से क्रिएट करने के बारे में सोचता है। किसी को सूट पहनना पसंद होता है, तो कुछ लोग साड़ी वियर करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसकी वजह से मार्केट में त्योहार के हिसाब से पहनने वाले कपड़ों की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। बसंत पंचमी का त्योहार आने वाला है। इस दिन हर कोई पीला कपड़ा पहनना पसंद करता है। अगर आप भी पीले रंग की साड़ी को वियर करने के बारे में सोच रही हैं, तो आर्टिकल में बताए गए ऑप्शन आपको पसंद आ सकते हैं।

सिल्क साड़ी करें वियर (Silk Saree Designs For Basant Panchami)

Silk Saree Designs For Basant Panchami

बसंत पंचमी के खास मौके पर आप फोटो में नजर आने वाली सिल्क की येलो साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद काफी अच्छी लगती है। साथ ही, इससे लुक भी सुंदर नजर आता है। इसमें आपको डबल या सिंगल दोनों तरह के शेड वाली साड़ी पहनने को मिल जाएगी। जिसे आप मार्केट से जाकर सही दाम में खरीद सकती हैं। इसके बाद इसे गोल्ड ज्वेलरी और बन हेयर स्टाइल बनाकर लुक को क्रिएट कर सकती हैं।

बांधनी साड़ी करें स्टाइल

Bandhani yellow saree

बसंत पंचमी के खास मौके पर आप बांधनी प्रिंट वाली येलो साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी भी पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही, बांधनी प्रिंट वाली साड़ी को आप आगे भी वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपको हमेशा कॉन्ट्रास्ट का ब्लाउज मिलता है। इसकी वजह से ज्वेलरी भी किसी और कलर की पहनने में अच्छी लगती है। साड़ी आपको हल्के और भारी हर तरह के फैब्रिक में मिल जाएगी। जिसे वियर करके आप अच्छी लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: साड़ी पहनकर कॉरपोरेट इवेंट में लगेंगी बेहद ब्यूटीफुल, बस खरीदते समय ना करें ये गलतियां

फ्लोरल प्रिंट वाली येलो साड़ी

Floral print yellow saree (2)

सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर अलग डिजाइन वाले कपड़ों को पहनना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। त्योहारों पर भी हमें साड़ी हमेशा अलग डिजाइन वाली ही पसंद आती है। बसंत पंचमी के मौके पर आप अपने लुक को सुंदर बनाने के लिए फ्लोरल प्रिंट वाली येलो साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद सुंदर लगती है। साथ ही, इससे लुक भी अट्रैक्टिव नजर आता है। मार्केट में आपको ये हल्के और हैवी दोनों तरह के फैब्रिक में मिल जाती है।

इसे भी पढ़ें: Yellow Silk Saree: नई दुल्हन अपने लिए खरीदें ये येलो सिल्क साड़ी, दिखेंगी खूबसूरत

इस बार बसंत पंचमी के खास मौके पर इन येलो साड़ी को ट्राई करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको ज्यादा ऑप्शन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra/ FABMORA, KALINI, Satrani

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP