herzindagi
Floral print saree reuse in dresses

फ्लोरल प्रिंट साड़ी को रीयूज करके बनाएं ये आउटफिट

हमारे घर में कई सारे ऐसे कपड़े रखे होते हैं जो कभी भी इस्तेमाल में नहीं आते हैं। ऐसे में आप उन्हें रीयूज करके अपने लिए न्यू आउटफिट बना सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-27, 04:00 IST

फैशन ट्रेंड समय-समय पर चेंज होता रहता है। ऐसे में हमें भी अपग्रेड होने की जरूरत है जिसके लिए सबसे पहले जरूरत होती है अच्छे कपड़ों की। इसके बिना लुक कंप्लीट नहीं हो सकता। इसलिए हम अलग-अलग मार्केट में जाकर अपने लिए ट्रेंडी आउटफिट्स खरीदते हैं ताकि उन्हें स्टाइल करके खूबसूरत लग सके। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जिन्हें रीयूज करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें से एक है फ्लोरल प्रिंट साड़ी। इसका इस्तेमाल करके आप अलग-अलग तरीके के कपड़े घर पर ही तैयार कर सकती हैं। 

फ्लोरल साड़ी से बनाएं कुर्ती

Kurti for floral saree

अगर आपको इंडियन कपड़े स्टाइल करना पसंद है तो इसके लिए आप अपने घर पर रखी फ्लोरल प्रिंट साड़ी का इस्तेमाल करके कुर्ती डिजाइन कर सकती हैं। इस तरीके की कुर्ती पहनने में भी काफी अच्छी लगती है और इसे आप किसी भी जगह पर स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी साड़ी पर चॉक की मदद से कुर्ती के आगे और पीछे का डिजाइन बनाना होगा। इसके बाद गले के डिजाइन को क्रिएट करना है। फिर कैंची की मदद से इन सभी हिस्सों को काटना है। अब इसमें स्लीव्स आपको हाफ, क्वाटर या फिर कट चाहिए। इसके हिसाब से डिजाइन क्रिएट करके इसे कांट लें।

इसके बाद इसे सिलाई मशीन की मदद से एक-एक हिस्से को स्टिच करना शुरू करें। आप चाहे तो पीछे गले में लटकन भी लगा सकती हैं। इस तरीके से आपकी कुर्ती रेडी हो जाएगी। जिसे आप जींस, लैगिंग या फिर पैंट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

फ्लोरल साड़ी से बनाएं स्कर्ट

Floral skirt

आजकल वेस्टर्न आउटफिट स्टाइल करना लड़कियों को काफी पसंद होता है। ऐसे में आप घर पर ही अपने लिए स्कर्ट बना सकती हैं। इससे आपकी साड़ी रीयूज (लहरिया साड़ी रीयूज करें) भी हो जाएगी और आपको बाहर जाकर अपने लिए स्कर्ट खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी कमर का साइज नापना है। फिर उसी के हिसाब से कपड़े पर मार्क बनाने हैं। इसके बाद कैंची की मदद से इन्हें काटें और मशीन से स्टिच करें। आप चाहे तो इससे लॉन्ग स्कर्ट भी बना सकती हैं वरना शॉर्ट स्कर्ट को भी डिजाइन कर सकती हैं और साड़ी का रीयूज कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इन स्टाइलिंग टिप्स को करेंगी फॉलो तो प्रिंटेड साड़ी में भी दिखेंगी आकर्षक

फ्लोरल साड़ी से बनाएं टॉप

Floral top

अक्सर हम ट्रेंडी टॉप डिजाइन के लिए मार्केट में जाकर कई सारे ऑप्शन सर्च करते हैं। लेकिन अब आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इसको आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको साड़ी में शर्ट (लूज शर्ट को स्टाइल करने का तरीका) का डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद उसे कैंची की मदद से कट करना है। फिर मशीन से स्टिच कर लेना है। आप इसमें आगे की तरफ बटन को लगाएं। इस तरीके से आपकी शर्ट रेडी हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: घर में रखी प्रिंटेड साड़ी को रीयूज करने के जानें तरीके

आप भी इस तरीके से अपने घर पर रखी साड़ी को रीयूज कर सकती हैं और अपने लिए ट्रेंडी कपड़े क्रिएट कर सकती हैं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।