herzindagi
Alia bhatt viral pink saree look

Alia Bhatt ने रेखा के सिलसिला लुक को किया रीक्रिएट, वायरल हुई Pink Saree की तस्वीरें

 आलिया भट्ट के पिंक साड़ी लुक ने लोगों को सिलसिला फिल्म की चांदनी यानी रेखा की याद दिला दी। इसी वजह से इस साड़ी लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-27, 12:46 IST

बॉलीवुड की फिल्मों में साड़ी स्टाइल करने का काफी ट्रेंड रहा है। यही वजह है कि पूरी फिल्म में चाहें एक ही बार हो एक्ट्रेस साड़ी स्टाइल किए हुए नजर आती है। वही साड़ी लुक लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ जाता है। ऐसा ही साड़ी का एक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आलिया भट्टा का पिंक साड़ी स्टाइल। जिसे देखकर हर कोई इस लुक को सिलसिला फिल्म में रेखा के पिंक साड़ी लुक से जोड़ा रहा है। इसी साड़ी लुक को आलिया ने किस तरह से रीक्रिएट किया है आपको आर्टिकल में बताते हैं।

आलिया भट्ट का पिंक साड़ी लुक हुआ वायरल

आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म 'उमराव जान' की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची। इस इवेंट में पहनने के लिए उन्होंने पिंक कलर की प्लेन साड़ी को स्टाइल किया। साड़ी सिंपल थी। लेकिन उनके इस साड़ी को स्टाइल करने का तरीका बिल्कुल रेखा जी जैसा नजर आया। इसी वजह से जब तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हर किसी ने इसे रेखा जी के फिल्म सिलसिला वाले लुक्स से रेप्लिकेट किया। लेकिन आलिया के साड़ी स्टाइल की बात करें तो हर किसी को यह पसंद आ रहा है।

alia pink saree

आलिया भट्ट का पिंक साड़ी स्टाइल

फिल्म उमराव जान की स्क्रीनिंग में जिस पिंक साड़ी को आलिया भट्ट ने स्टाइल किया है। उसे फेमस डिजाइनर तरुण तहिलियानी (Tarun Tahiliani) ने डिजाइन किया है। इसे सिंपल रखा गया है। वहीं ब्लाउज को प्लीटेड पैटर्न में कॉलर नेकलाइन के साथ डिजाइन किया है। इससे साड़ी का लुक काफी एलीगेंट लग रहा है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

इसे भी पढ़ें: श्रीदेवी की परछाई हैं जाह्नवी, मां-बेटी के इन 3 लुक्स में दिखा खास कनेक्शन

आलिया भट्ट का साड़ी में पिंक ग्लो

आलिया भट्ट ने पिंक साड़ी के साथ फेदर इयररिंग्स, डायमंड रिंग को स्टाइल किया। वहीं मेकअप लुक की बात करें तो इसे भी उन्होंने पिंक ही रखा। आंखों को हाइलाइट करने के लिए ग्लिटर का इस्तेमाल किया। वहीं लाइट पिंक कलर लिपस्टिक से होंठो को सजाया। बालों में उन्होंने सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल को क्रिएट किया।

pink glow

इसे भी पढ़ें: Actresses Paithani Saree Looks: आलिया भट्ट से लेकर माधुरी दीक्षित समेत इन एक्ट्रेसेस के पैठनी साड़ी लुक्स करें फॉलो, लुक दिखेगा रॉयल

इस साड़ी लुक की खास बात यह है कि उन्होंने अपने माथे को बिंदी से सजाया। साथ में उन्होंने क्लच भी पिंक कलर का ही चूज किया जो साड़ी के साथ मैच कर रहा था। साथ में अच्छी तस्वीरों के लिए उन्होंने गुलाब के फूल को लिया। इस तरह से आलिया का लुक कंप्लीट हुआ। साथ ही, वो खूबसूरत नजर आईं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram, Aila Bhatt

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।