Akshata Murty Outifts: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ जी 20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए। इस दौरान उन्होंने राजधानी दिल्ली के आसपास होने वाले अलग-अलग समारोह में हिस्सा भी लिया। इसी के साथ सबमिट के आखिरी दिन अक्षरधाम मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इस पूरे सबमिट के दौरा अक्षता मूर्ति के अलग-अलग आउटफिट लुक नजर आए।
इन आउटफिट को देखर लगा की जैसे उन्होंने भारत आने के लिए इन्हें डिजाइन कराया है। इनमें से कुछ आउटफिट लुक ऐसे थे जिन्होंने भारतीय जनता का दिल जीत लिया। अब हर जगह उनके इन लुक्स की जमकर तारीफ की जा रही है। चलिए जानते हैं किन आउटफिट्स को अक्षता मूर्ति ने किया G20 Summit के समय स्टाइल।
फ्यूजन आउटफिट में नजर आईं अक्षता मूर्ति (Akshata Murty Fashion Choices)
View this post on Instagram
शुक्रवार 8 सितंबर 2023 को जब अक्षता मूर्ति जब अपने पति ऋषि सुनक के साथ G20 Summit में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची थी, तो उस समय वो फ्यूजन आउटफिट में नजर आई थी। इसमें उन्होंने फ्लोरल प्रिंट स्कर्ट और व्हाइट शर्ट को स्टाइल किया हुआ था। उन्होंने इस आउटफिट को न्यूड पंप्स के साथ पेयर किया। मेकअप उन्होंने सिंपल रखा।इस साल की शुरुआत में पद्म पुरस्कार समारोह में, जहां उनकी मां सुधा मूर्ति को सामाजिक कार्यों में उनकी सेवाओं के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था, उन्होंने वही स्कर्ट पहनी थी।
को-ऑर्ड सेट को किया वियर (Akshata Murty Elegant Outfits)
View this post on Instagram
दिल्ली पहुंचने के बाद अक्षता मूर्ति ब्रिटिश फैशन काउंसिल पहुंची। जहां उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खेला। इस समय भी उनका एक अलग लुक (अक्षता मूर्ति की खास बातें) नजर आया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर अभी भी चर्चा हो रही है। इसमें वो पिंक और ऑरेंज को-ऑर्ड सेट आउटफिट में नजर आईं। यह आउटफिट रिया भट्टाचार्य द्वारा डिजाइन किया गया है। इसके साथ उन्होंने पिंक स्टड डॉप इयररिंग को स्टाइल किया। हेयर स्टाइल के लिए उन्होंने पोनी बनाई। मेकअप बिल्कुल सिंपल रखा। आपको बता दें कि, उन्होंने वहां के बच्चों के साथ जमकर फुटबॉल खेलने का भी मजा उठाया।
इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की लव स्टोरी है बेहद खास, देखें तस्वीरें
मल्टीकलर फुल ड्रेस में नजर आईं अक्षता मूर्ति
View this post on Instagram
अक्षता मूर्ति G20 Summit के शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पहुंची। यहां वो प्रधानमंक्षी मोदी, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अपने पति ऋषि सुनकर से साथ नजर आई। यहां वो डिनर के लिए पहुंची। इस डिनर के लिए उन्होंने मल्टीकलर फुल ड्रेस स्टाइल की। इसे इंडियन डिजाइनर सोनाली लोढ़ा ने बनाया है। इस आउटफिट की बात करें तो ये वी नेकलाइन ड्रेस है जिनमें फुल स्लीव्स हैं और मल्टीकलर इसका रंग रखा गया है। इसके साथ उन्होंने लॉन्ग इयररिंग्स और हाई हील्स को वियर किया। मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
इसे भी पढ़ें: दिखना चाहती हैं यूनिक तो जैकेट स्टाइल आउटफिट्स को इस तरह से करें स्टाइल
सिंपल कुर्ता सेट किया स्टाइल (Simple Cotton Kurta Set)
View this post on Instagram
सबमिट के आखिरी दिन जब अक्षता मूर्ति अपने पति के साथ अक्षरधाम पहुंची तो वहां के लिए उन्होंने सिंपल कॉटन कुर्ता सेट को वियर किया। इसके लिए उन्होंने फैब इंडिया का ग्रीन कलर कुर्ती (कुर्ता स्टाइल करने का तरीका) चुना। जिसे उन्होंने पिंक कलर के प्लाजो और चुन्नी से के साथ वियर किया। इसमें भी वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।

इसके अलावा वो पिंक साड़ी में भी नजर आईं। ये साड़ी रॉ मैंगो की कलेक्शन है। साड़ी ऑर्गेजा कपड़े की है जिसमें गोटा पट्टी का वर्क हुआ है। इसके साथ उन्होंने बन बनाया साथ में मिनिमल मेकअप और ब्लैक बिंदी लगाई हुई है।
आपको उनका कौन सा आउटफिट सबसे ज्यादा पसंद आया। इसकी जानकारी आप कमेंट सेक्शन में शेयर कर सकती हैं।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों