हीरामंडी की एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का लुक हमेशा ही अलग होता है। लेकिन आजकल हर किसी को इनका इस मूवी में दिखाया गया लुक ज्यादा पसंद आ रहा है। ऐसे ही आजकल इनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी काफी वायरल हो रही हैं। सबसे ज्यादा जो लुक अच्छा लग रहा है, वह फ्लोरल आउटफि लुक है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें शेयर हुई हैं। जिसमें इन्होंने अलग-अलग आउटफिट को फ्लोरल प्रिंट में स्टाइल किया है। अगर आप भी गर्मियों में पहनने के लिए फ्लोरल प्रिंट आउटफिट को स्टाइल करना पसंद करती हैं, तो इनके लुक्स स आइडिया ले सकती हैं।
अदिति राव हैदरी का अनारकली सूट लुक
View this post on Instagram
अगर आपको अनारकली पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप अदिति राव हैदरी के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने सिल्क और ऑर्गेंजा फैब्रिक के कलीघेर वाले अनारकली सूट को स्टाइल किया है। जिसमें राजस्थानी पैटर्न को फॉलो करके फूले के डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इसमें कलर भी कई सारे इस्तेमाल किए गए हैं, ताकि डार्क कलर पर अलग-अलग शेड अच्छे से हाइलाइट हो सके। इस आउटफिट को तोरानी (Torani) ने डिजाइन किया है। आप मार्केट से ऐसे की कुछ डिजाइन वाले अनारकली को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
अदिति राव हैदरी का शरारा लुक
View this post on Instagram
अदिति राव हैदरी हर आउटफिट में अच्छी लगती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने सिल्क फैब्रिक से बना शरारा सूट स्टाइल किया है। जिसमें फ्लोरल और मोर के डिजाइन को क्रिएट किया है। इसमें जरदोजी और आरी वर्क किया गया है। इससे सूट हैवी नजर आ रहा है। इस सूट को रॉ मैंगो (Raw Mango) ब्रांड ने डिजाइन किया है। आप भी किसी फंक्शन के लिए इस तरह के सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: अदिति राव हैदरी के ट्रेडिशनल लुक्स ने जीता फैंस का दिल
अदिति राव हैदरी का स्कर्ट-टॉप लुक
View this post on Instagram
अगर आपको स्कर्ट के साथ शर्ट पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप अदिति राव हैदरी के इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने पेस्टल ग्रीन कलर की शर्ट और स्कर्ट को वियर किया है। जिसमें फ्लोरल प्रिंट क्रिएट किया गया है। इस वर्क को प्रिंट से बनाया गया है। इसलिए अच्छे से हाइलाइट हो रहा है। इस आउटफिट को लेबल अनुश्री ने डिजाइन किया है। आप भी मार्केट से ऐसे ही सेट के आउटफिट की खरीदारी कर सकती हैं, ताकि आपको कुछ नया ट्राई करने को मिले।
अदिति राव के ऐसे और भी लुक है, जिसमें लुक अच्छा लगेगा। आपको इसे ट्राई करना चाहिए। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Sanjeeda Shaikh Outfits: संजीदा शेख की तरह आप भी स्टाइल कर सकती हैं ये आउटफिट्स, देखें तस्वीरें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों