herzindagi
sanjeeda shaikh outfits style

Sanjeeda Shaikh Outfits: संजीदा शेख की तरह आप भी स्टाइल कर सकती हैं ये आउटफिट्स, देखें तस्वीरें

संजीदा शेख के हीरा मंडी के लुक के बाद हर कोई उनके इंस्टाग्राम पर वायरल होने वाले लुक को फॉलो करता नजर आ रहा है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-21, 11:21 IST

टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस संजीदा शेख की अदाओं का हर कोई दिवाना है। जबसे वो हीरा मंडी में नजर आईं हैं, तबसे तो लोग उन्हें और ज्यादा पसंद करने लगे हैं। कभी वो एथनिक में नजर आती हैं, तो कभी उनका वेस्टर्न लुक दिखाई देता है। आजकल वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं। आप भी अगर लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप इनके लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। 

संजीदा शेख का गाउन लुक (Sanjeeda sheikh Gown Look)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sanjeeda Shaikh (@iamsanjeeda)

संजीदा शेख वैसे तो हर आउटफिट में स्टाइल नजर आती हैं। इसलिए अगर आपको कुछ यूनिक ट्राई करना है, तो इनकी तरह आप भी ब्लैक फ्लोरल प्रिंट गाउन को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। डीप वी नेकलाइन वाले इस ब्लाउज में खास है इसकी एम्ब्राइडरी जिसे सीक्वेंस और थ्रेड के साथ किया गया है। इस आउटफिट को त्योहार (Tyohar) ब्रांड द्वारा डिजाइन किया गया है। आप इस तरह के गाउन को मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं, और स्टाइल कर सकती हैं।

संजीदा शेख का लहंगा साड़ी लुक (Sanjeeda Sheikh Lehenga Saree look)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sanjeeda Shaikh (@iamsanjeeda)

एक्ट्रेस हमेशा स्टाइलिश नजर आती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने लहंगा साड़ी को स्टाइल किया है, जिसमें वो सबसे अलग दिख रही हैं। इस लुक के लिए उन्होंने डस्टी ब्लू कलर शिफॉन साड़ी को चूज किया है। जिसमें कलरफुल थ्रेड से बॉर्डर और पल्लू पर वर्क किया गया है। वहीं इस थ्रेड वर्क एम्ब्राइडरी को ब्लाउज में भी क्रिएट किया गया है। इस आउटफिट को डॉली जे (Dolly J) ने डिजाइन किया है। आप भी इस तरह की साड़ी को फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Office Look: ऑफिस में पहनें शिफॉन अनारकली सूट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

संजीदा शेख का अनारकली लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Harshita Singhvi Official Page (@harshitasinghviofficial)

अगर आपको गर्मी के हिसाब से कलर को वियर करना है, तो इसके लिए आप संजीदा शेख के स्टाइल किए हुए इस आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने ब्लू कलर के स्ट्रैपी अनारकली को प्रिंटेड प्लाजो के साथ स्टाइल किया हुआ है। इसके साथ दुपट्टा भी सेम डिजाइन का पहना है। आप भी इस तरह के अनारकली सूट को वियर कर सकती हैं। इसमें आप अलग और खूबसूरत लगेंगी। मार्केट में इस तरह के सूट आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे।

संजीदा शेख के ऐसे और भी लुक्स हैं, जो आपको पसंद आएंगे। इन्हें आप ट्राई कर सकती हैं। इसे वियर करके आप अच्छी लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: Latest Suit Design: इन सूट डिजाइन को शादी के बाद करेंगी स्टाइल तो दिखेंगी खूबसूरत

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।