herzindagi
image

एक्ट्रेस निम्रत कौर के ये 4 साड़ी लुक्स करें रीक्रिएट, हस्बैंड भी हो जाएगा खुश

Nimrat Kaur Saree Look: घर में होने वाले फंक्शन में भीड़ से हटकर दिखने के लिए आप एक्ट्रेस निम्रत कौर के कुछ साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-08, 17:43 IST

एक्ट्रेस निम्रत कौर अपने हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती है। ऐसे में अगर आप भी उनकी तरह अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो अब आप उनके कुछ साड़ी लुक को रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में जान डाल सकती हैं। आईए जानते हैं निम्रत कौर के इन साड़ी लुक के बारे में।

निम्रत कौर के साड़ी लुक

अगर आपके घर पर कोई खास फंक्शन होने वाला है या फिर आप अपनी दोस्त की शादी में अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतना चाहती हैं, तो अब आप निम्रत कौर के इस फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी लुक को रीक्रिएट कर पहन सकती हैं। आप इस साड़ी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। यही नहीं इसके साथ आप रेडीमेड डिजाइनर ब्लाउज भी मार्केट से खरीद सकती है।

2 - 2025-05-08T171211.782

ऑरेंज सिल्क साड़ी

अगर आप एक जैसी साड़ी पहनकर बोर हो गई है और कुछ यूनिक और नया ट्राई करना चाहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप निम्रत कौर के इस ऑरेंज सिल्क साड़ी लुक को रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती का जलवा सभी मेहमानों के बीच बिखेर सकती हैं। यह साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकती है। 

1 - 2025-05-08T171210.366

यह भी पढ़ें: Astin Ki Design: ये 4 आस्तीन की डिजाइन आपके ब्लाउज को बनाएगी खूबसूरत

टिशू चंदेरी साड़ी

अपने परिवार में होने वाली शादी में अगर आप भी डिफरेंट और एलिगेंट लुक क्रिएट करना चाहती है, तो अब आप निम्रत कौर के इस टिशू चंदेरी साड़ी लुक को भी ट्राई कर सकती हैं। यहीं नहीं अपने दोस्त को और शानदार बनाने के लिए आप इस साड़ी लुक के साथ एक्सेसरीज और मेकअप कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

3 - 2025-05-08T171214.893

रफल्ड साड़ी

निम्रत कौर की तरह अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए आप उनके इस रफल्ड साड़ी लुक को रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल सकती है। यही नहीं इसके साथ आप ब्लाउज बनवा सकती हैं या रेडीमेड ब्लाउज भी खरीद सकती है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप एक्सेसरीज शामिल कर सकती हैं। 

4 - 2025-05-08T171213.361

यह भी पढ़ें: Coconut Face Pack: समर सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये कोकोनट फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- instagram/nimrat kaur

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।