Hina Khan Lehenga Look: शादी के लिए लाल रंग का लहंगा डिजाइन करा रही हैं, तो एक्ट्रेस हिना खान के लेटेस्ट लुक्स से लें आइडिया

हिना खान हाल ही में लाल रंग के लहंगे में रैंप वॉक करती नजर आईं। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत दिख रही थी। उनका यह लुक लोगों ने भी काफी पसंद किया है। आप भी इनके जैसे लहंगे को अपने लिए खरीद सकती हैं।

actress hina khan red lehenga style

एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से कई लोगों के हिल जीते हैं। आज भी वही फैंस सपोर्ट उनके साथ खड़ा दिखाई देता है। यही वजह है कि जब भी वो कोई पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, तो उनके फैंस सबसे पहले शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो लाल रंग का लहंगा पहनें दिखाई दे रही हैं। साथ ही, रैंप वॉक कर रही हैं। इस लुक को देखकर हर कोई हैरान और खुश दिखाई दे रहा है। उनका लहंगा भी बेहद सुंदर नजर आ रहा है। आप अगर अपनी शादी के लिए लहंगे के डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो इस लिस्ट में हिना खान के लहंगा लुक को ऐड कर सकती हैं। इसमें आप भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर दिखाई देंगी।

हिना खान का लहंगा लुक

Hina khan lehenga designs

हिना खान हर लुक में खास दिखती हैं। इस बार उन्होंने रेड कलर लहंगे को स्टाइल किया है। इस लहंगे में हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है। साथ ही, दुपट्टे को भी सेम डिजाइन और पैटर्न में तैयार किया गया है। इससे लुक अच्छा लग रहा है। इस लहंगे को विनल पटेल सजनी कलेक्शन द्वारा डिजाइन किया गया है। इसमें जरी वर्क को बहुत बारीकी से किया गया है, ताकि लहंगे पर बने डिजाइन अच्छे से उभरकर नजर आए। साथ में गोटा वर्क से इसे हैवी टच दी गई है। इसके दुपट्टे में टेस्ल की जगह पर्ल की लेयर बनाकर लगाया गया है। इसके साथ ही, दुपट्टे के बीच में बॉक्स डिजाइन गोटे से तैयार किया गया है।

ब्राइडल लहंगे में खूबसूरत नजर आईं हिना खान

इस लहंगे में जिस तरह से हिना खान सुंदर दिखाई दे रही हैं। आप इस डिजाइन की तस्वीर दिखाकर इसे तैयार करा सकती हैं। इस तरह के लहंगे बनने के बाद सुंदर लगते हैं। साथ ही, एक रॉयल लुक क्रिएट करते हैं। आप अगर लहंगा हैवी ले रही हैं, तो ब्लाउज को सिंपल एंब्रॉयडरी वर्क के साथ खरीदें। साथ ही, सिर पर ओढ़ने वाली चुनरी को भी सिंपल ही रखें। इससे आपका लुक परफेक्ट दिखेगा।

इसे भी पढ़ें: Lehenga Designs For Wedding: वेडिंग में स्टाइल करें ये लेटेस्ट डिजाइन लहंगा, लुक दिखेगा अलग

लहंगे की डिटेलिंग का रखें ध्यान

अगर आपको हिना खान के लहंगे जैसी डिटेलिंग वर्क करवाना है, तो इसके लिए फोटो लेकर जाएं और बाजार से इन सभी चीजों को खरीदकर अपने लहंगे में लगाएं। लेकिन कैसे लगवानी है इसके लिए तस्वीर जरूर दिखाएं। इससे आपका लहंगा परफेक्ट लगेगा। साथ ही, खुद तैयार करवाएंगी तो फिटिंग की भी दिक्कत नहीं आएगी।

इसे भी पढ़ें: दिखना चाहती हैं मिनिमल लुक में स्टाइलिश? सिल्क लहंगे के ये डिजाइंस आएंगे आपके काम

इस लहंगे में जैसे हिना खान सुंदर दिख रही हैं, वैसे आप भी सुंदर नजर आ सकती हैं। साथ ही, आपका लुक भी परफेक्ट दिखाई देगा। बस आपको सही तरीके से लहंगे को डिजाइन करवाना है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Intagram/ Hina Khan

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP