फैशन के बदलते दौर में आजकल मार्केट में नए डिजाइंस से लेकर स्टाइलिंग तक के लिए काफी चीजें आपको देखने को मिल जाएंगी। वहीं वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में फैशन के बदलते दौर में वेडिंग फैशन ट्रेंड्स भी बदल रहे हैं।
आजकल की बात करें तो कुछ कलर्स हैं जो लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का हिस्सा बने हुए हैं। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं 5 कलर्स जो इस वेडिंग सीजन बने हैं लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का हिस्सा। इसके लिए फैशन एक्सपर्ट ने प्रीतम कुमार ने हमारे साथ कुछ टिप्स को शेयर किया है। साथ ही, बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स-
ग्रीन कलर
हरे रंग में आपको काफी कलर कॉम्बिनेशन जैसे डार्क और लाइट शेड्स देखने को मिल जाएंगे। वहीं इसमें पिस्ता कलर पेस्टल ऑप्शन में शामिल हो सकता है। इस तरह के कलर कॉम्बिनेशन के साथ में पीले कलर को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है।
इसे भी पढ़ें:Saree Designs: शादी में सबके बीच होगी आपके लुक की तारीफ जब स्टाइल करेंगी ये न्यू डिजाइंस वाली नेट साड़ियां
ऑफ व्हाइट कलर
वार्म और लाइट शेड को पहनना पसंद करती हैं और सही कलर अपने लिए नहीं चुन पा रही हैं तो ऑफ व्हाइट कलर आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। इसके साथ में आप हैवी कलरफुल दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं।
रेड कलर
बदलते फैशन के दौर में रेड कलर एक बार फिर से ट्रेंड में नजर आने लगा है। रेड में आपको काफी तरह के लाइट और डल शेड्स देखने को मिल जाएंगे। बात अगर लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की करें तो इसके लिए इसमें गोल्डन के साथ में काफी स्टाइलिश लुक वाले सूट और साड़ी देखने को मिल जाएंगे।
मैजेंटा पिंक कलर
पिंक फैमिली कभी भी आउट ऑफ़ फैशन नहीं होती है। वहीं इसमें आपको काफी तरह के कलर्स देखने को मिल जाएंगे। बात अगर स्टाइलिश दिखने की करें तो पिंक कलर आपको काफी ज्यादा वाइब्रेंट लुक देने का काम करेगा। इसमें हॉट पिंक कलर को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है।
लीलाक कलर
लाइट कलर ऑप्शन ढूंढ रही हैं तो इसमें लीलाक कलर को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। पेस्टल कलर्स में आजकल यह कलर काफी ट्रेंडी लुक देने का काम करेगा। सोबर स्टाइलिंग की बात करें तो इसमें मिरर वर्क को आजकल काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है।
इसे भी पढ़ें:Neck Line Designs: मॉडर्न दिखने के लिए चुनें नेकलाइन की ये डिजाइंस, ब्लाउज से लेकर सूट के साथ लगेगी बेस्ट
अगर आपको वेडिंग फैशन से जुड़े ये टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों