लुक कैसा भी हो, हम सभी को स्टाइलिश दिखना बेहद पसंद होता है। इसके लिए हम आए दिन नए-नए से लुक्स को ट्राई भी करते हैं। वहीं आउटफिट के साथ-साथ सही स्टाइलिंग भी चुनना जरूरी होता है। ऐसे में हेयर स्टाइल भी सही चुनने से आपका लुक परफेक्ट नजर आता है।
गर्मी के मौसम में अक्सर खुले बालों को ऐसे ही छोड़ना हम कम ही पसंद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको केवल 5 मिनट में बनने वाले इजी हेयर स्टाइल्स दिखाने वाले हैं। साथ ही, बताएंगे अपने लुक में जान डालने के कुछ खास टिप्स-
फ्रेंच ब्रेड हेयर स्टाइल
फ्रेंच ब्रेड एवरग्रीन पसंद की जाती है।वहीं समय बचाने के लिए आप फ्रेंच स्टाइल ट्विस्टिंग ब्रेड भी बना सकती हैं। वैसे तो यह खासकर लम्बे बालों के लोए बेत रहती है, लेकिन ओपन स्टाइलिंग के लिए आप हाफ फ्रेंच ब्रेड भी बना सकती हैं। आगे के बालों को मेसी लुक देना न भूलें।
इसे भी पढ़ें : पतले बालों के लिए परफेक्ट हैं ये 4 हेयर स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत
फ्रंट ब्रेड हेयर स्टाइल
खासकर छोटे बालों को क्यूट लुक देने के लिए इस तरह के फ्रंट स्टाइल हेयर स्टाइल बेस्ट रहते हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल में आप वॉटर फॉल स्टाइल ब्रेड से लेकर फ्रंट फ्रेंच ब्रेड तक हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इसके लिए आप कोशिश करें कि ब्रेड को टाइट न करें। लूज स्टाइल ब्रेड आपको बेस्ट लुक देने में मदद करेगी।
इसे भी पढ़ें : दोस्तों के साथ अचानक बाहर जाने का बना है प्लॉन, तो बनाएं यह क्विक हेयरस्टाइल
मेसी पोनीटेल हेयर स्टाइल
अगर आप बालों को बांध कर रखना पसंद करती हैं तो इस तरह से मेसी लुक वाली ब्रेड हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले ब्रेड बनाकर सारे बालों को लूज स्टाइल में बांध लें। चाहे तो मसु लुक के लिए आप लेंथ को कर्ल भी कर सकती हैं। इसके अलावा फ्रंट के बालों को आप फ्लिक्स की तरह निकाल कर मेसी लुक दें।
अगर आपको ये हेयर स्टाइल्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: sugar cosmetics
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों