-1775118233698.webp)
12वीं साइंस यानि PCM या PCB की पढ़ाई पूरी करने के बाद अक्सर छात्रों और पेरेंट्स के मन में पहला ख्याल इंजीनियरिंग या मेडिकल का ही आता है, लेकिन आज के दौर में करियर की राहें बहुत बदल चुकी हैं। अगर आपका मन मशीनों और कोडिंग के में नहीं लग रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज के दौर में डेटा और डिजाइनिंग के सेक्टर में ऐसे कई ऑप्शन मौजूद हैं, जो न केवल सम्मानजनक हैं बल्कि अच्छी सैलरी भी दिलाते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि साइंस बैकग्राउंड के साथ कैसे अपना करियर बना सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
आज की दुनिया डेटा पर चल रही है। अगर आपको मैथ्स और आंकड़ों (Statistics) से प्यार है, तो डेटा साइंस आपके लिए सबसे मॉडर्न ऑप्शन है। इसमें आप डेटा का एनालिसिस (Analysis) करना और उससे फ्यूचर की प्लानिंग बनाना सीखते हैं। ई-कॉमर्स से लेकर बैंकिंग सेक्टर तक, हर जगह डेटा साइंटिस्ट की भारी मांग है।

अगर आपको जीव विज्ञान (Biology) और टेक्नोलॉजी दोनों पसंद हैं, तो बायोटेक्नोलॉजी एक शानदार सेक्टर है। इसमें दवाइयां, वैक्सीन और उन्नत कृषि तकनीक विकसिक होती है। रिसर्च और फार्मा कंपनियों में इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की बहुत जरूरत होती है।
इसे भी पढ़ें - UPPCS Final Result Out: यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी, टॉप 10 में 6 महिला उम्मीदवारों का कब्जा
क्या आपको बिल्डिंग के डिजाइन और नक्शे बनाने में दिलचस्पी है? बी.आर्क एक ऐसा प्रोफेशनल कोर्स है जो कला और साइंस को जोड़ता है। एक आर्किटेक्ट के रूप में आप घर, मॉल और शहरों की प्लानिंग करते हैं। यह उन छात्रों के लिए बेहतरीन है जिनकी Imagination अच्छी है और जो कुछ नया सृजन करना चाहते हैं। 
आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़े मुद्दे हैं। अगर आप नेचुरल प्रेमी हैं और पर्यावरण को बचाने के लिए काम करना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए है। इसमें प्रदूषण नियंत्रण, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और वन्यजीव संरक्षण जैसे विषयों पर काम किया जाता है।
इसे भी पढ़ें - 12वीं के बाद सिर्फ 6 महीने में पा सकते हैं प्रोफेशनल जॉब, मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड वाले ये हैं 5 टॉप कोर्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।