
UP Anganwadi Recruitment 2025: अगर 12वीं पास हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं, तो बता दें कि ICDS ने यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थ नगर जिलेवार 105 पदों के लिए नई रिक्ति 2025 की भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य महिलाएं ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जिलेवार कर सकती हैं। अगर आपकी इसके लिए इच्छुक हैं, तो इस लेख में आज हम आपको यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2025, पात्रता, शुल्क, अंतिम तिथि और अन्य सभी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों की उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2025 पर आवेदन करने वाली महिलाओं को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
इसे भी पढ़ें- सैनिक स्कूल एडमिशन पाने की क्या होनी चाहिए योग्यता और फॉर्म भरने के लिए किन दस्तावेजों की होती है जरूरत?
यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2025 के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं। उम्मीदवार ICDS, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने संबंधित जिले के लिए आवेदन कर सकती हैं।
बता दें कि इन पदों पर चयन आमतौर पर शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 12वीं के अंक निर्णायक होंगे। कुछ जिलों में इंटरव्यू या अन्य मूल्यांकन प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है।

आईसीडीएस,उत्तर प्रदेश ने यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थ नगर जिलावार भर्ती 2025 के लिए upanganwadibharti.in यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2025 शुरू कर दी है।
यह भर्ती जिला-वार और परियोजना-वार आयोजित की जा रही है। इसलिए, प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की प्रारंभिक और अंतिम तिथियां अलग-अलग हैं। इच्छुक महिलाओं को बता दें कि वे जिस जिले से आवेदन करना चाहती हैं, उस जिले की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य जमा करें। नीचे देखें जिलेवार तरीके से आवेदन की तिथि-
| जिला | कुल पोस्ट | आवेदन करने की तिथि | लास्ट डेट |
| हापुड़ | 43 | 04 नवंबर 2025 | 20 नवंबर 2025 |
| अमरोहा | 12 | 05 नवंबर 2025 | 25 नवंबर 2025 |
| ललितपुर | 22 | 06 नवंबर 2025 | 27 नवंबर 2025 |
| प्रतापगढ़ | 15 | 06 नवंबर 2025 | 28 नवंबर 2025 |
| सिद्धार्थ नगर | 13 | 06 नवंबर 2025 | 24 नवंबर 2025 |
इसे भी पढ़ें- Government Job Option After 12th Pass: 12वीं के बाद महिलाएं किन-किन सरकारी नौकरी की कर सकती हैं तैयारी? यहां जानें
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।