पिछले 5 सालों में कौन रहा यूपी बोर्ड 10वीं में टॉपर, यहां देखें पूरी लिस्ट

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। अगर कोई विद्यार्थी एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। माता-पिता उसका साथ दें और उसे समझाएं कि वह कम्पार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर अपना साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं।  
up board th result  five year toppers

बता दें किUPMSP Result 2024 परीक्षा में पास होने के लिए बच्चों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक लाना जरूरी है। अगर कोई विद्यार्थी एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो परेशान न हो। साथ ही, माता-पिता भी उनपर ज्यादा प्रेशर न डालें। क्योंकि कम्पार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर अपना साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं।

माता-पिता इस बात को समझें कि परीक्षा में फेल होने का दुख बच्चों को भी होगा। अक्सर बच्चे अपने रिजल्ट की तुलना दूसरे बच्चों से कर के दुखी होते हैं। ऐसे में अगर माता-पिता उनके फेल होने पर उन्हें परेशान करेंगे, तो उनका मन और भी ज्यादा दुखी हो जाएगा। इसलिए आप उनकी ताकत बनें और उन्हें कहें कि कोई बात नहीं वह अगली बार अच्छा करेंगे।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको पिछले 5 सालों के 10वीं के टॉपर्स के बारे में बताएंगे। जिससे आप पता लगा सकते हैं कि पिछले सालों में बच्चों ने कितने प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए थे।

यूपी बोर्ड कक्षा 10 टॉपर सूची 2024 (UP Board Class 10th topper 2024)

  • रैंक 1- प्राची निगम (591 अंक) 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं की कक्षा में टॉप किया है।
  • रैंक 2- दीपिका सोनकर (590)
  • रैंक 3- नविका सिंह, स्वाति सिंह, दीपांशी सिंह सेंगर (588 अंक)

यूपी बोर्ड कक्षा 10 टॉपर सूची 2023 (UP Board Class 10th topper 2023)

UP Board  Topper List

UP Board 10th Result 2024: पिछले साल 10वीं कक्षा में सीतापुर में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद की छात्रा ने 10वीं कक्षा में टॉप किया था।

  • छात्रा प्रियांशी सोनी ने 600 में से 590 अंक प्राप्त किए थे।
  • प्रियांशी सोनी ने 98.33 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था।

पिछले साल 10वीं कक्षा में कितने प्रतिशत छात्र हुए थे पास

  • साल 2023 में कुल 88.82 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।
  • इसमें 91.69 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थी
  • साल 2023 में लड़कों का प्रतिशत 85.25 रहा था।
  • UP Board 10th में साल 2023 दूसरे नंबर पर आने वाला छात्र- कुशाग्र पांडे (587 अंक)
  • UP Board 10th में साल 2023 तीसरे नंबर पर आने वाला छात्र- मिश्कत नूर (587 अंक)

यूपी बोर्ड कक्षा 10 टॉपर सूची 2022 (UP Board Class 10th topper 2022)

UP Board Class th topper

  • कानपुर के प्रिंस पटेल ने 97.67% के साथ पहली रैंक हासिल की थी।
  • साल 2022 में दूसरे नंबर पर 2 छात्र आए थे।
  • जिसमें मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा ने 97.50% के साथ दूसरी रैंक हासिल की थी।

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर सूची 2021 (UP Board 10th Topper List 2021)

  • बड़ौत के श्री राम एस एम इंटर कॉलेज की छात्रा रिया जैन ने 96.67 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया था।
  • दूसरे नंबर पर- अभिमन्यु वर्मा 95.83%
  • तीसरे नंबर पर- योगेश प्रताप 95.33%

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर सूची 2020 (UP Board 10th Topper List 2020)

  • दसवीं के टॉपर गौतम रघुवंशी को परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक मिले हैं।
  • दूसरे नंबर पर- शिवम 97%
  • तीसरे नंबर पर- तनुजा विश्वकर्मा 96.83%

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • साल 2023 में 10वीं कक्षा में कितने प्रतिशत छात्र हुए थे पास

    साल 2023 में कुल 88.82 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे
  • UP Board 10वीं में पिछले साल किसने किया था टॉप

    छात्रा प्रियांशी सोनी ने 600 में से 590 अंक प्राप्त किए थे।
  • UP Board Class 10th 2024 में किसने किया टॉप

    प्राची निगम (591 अंक)
  • यूपी बोर्ड कक्षा 10 में कौन आया 2nd

    दीपिका सोनकर (590 अंक)