होली, मौज और मस्ती करने का त्योहार है। इस मौज मस्ती में बड़े से लेकर छोटे बच्चे तक सभी शामिल रहते हैं। मगर होली की धमाचौकड़ी में बच्चे सबसे आगे रहते हैं। उनकी होली तो सबसे पहले शुरु होती है और सबसे बाद में खत्म। मगर होली खेलने के दौरान कई बार बच्चे इस बात का ख्याल नहीं रख पाते कि क्या करने से उन्हें बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इस लिए मदर्स को इस त्योहार पर काफी सतर्क रहने की जरूरत होती है। ताकि आपका बच्चा होली भी खेल ले और उसे इसके साइडइफेक्ट्स भी न झेलने पड़े। इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
इसे जरूर पढ़ें: Holi Special: हर रंग में छिपा है आपकी हेल्थ से जुड़ा एक राज, जानें क्या
बच्चों को न भेजें घर के बाहर
होली एक ऐसा त्योहार होता है, जिसमें हर जगह हुड़दंग रहता है। ऐसे में अपने बच्चे को घर पर ही रह कर होली खेलने दें। यदि बच्चा घर से बाहर जाने की जिद कर रहा हो तो आप भी उसके साथ ही रहें। किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ बच्चे को होली न खेलने दें। कई बार होली की आड़ में कुछ लोग बच्चों के साथ गलत हरकत कर बैठते हैं। इसके साथ ही घर में केवल उन्हीं को होली खेलने के लिए बुलाएं, जिन पर आपको भरोसा हो।
इसे जरूर पढ़ें: Holi Special: होली में ज्यादा हो गई है भांग तो नशा उतारने के लिए अपनाएं ये 10 टिप्स
पानी की होली से बचें
होली रंगों का त्योहार है इसमें पानी का क्या काम। फिर भी बहुत सारे लोग पानी वाले रंग से होली खेलना पसंद करते हैं। मगर आप अपने बच्चे को ऐसा करने से रोकें और उसके लिए ऑर्गेंक कलर्स लाएं। बच्चे को बिना पानी के होली खिलाएं और खुद भी उसमें शामिल हों। बच्चा आपको भी सूखे रंगों से होली खेलते देखेगा तो पानी से होली खेलने की जिद नहीं करेंगा। फिर भी पानी से ही होली खेलना चाहे तो बच्चे को एक अच्छी पिचकारी ला कर दें जिससे उसकी स्किन पर रंग न लगे। ज्यादा देर पानी से बच्चे को न खेलने दें वरना बच्चे की तबियत पर भी इसका खराब असर पड़ सकता है।मोहल्ले की होली पार्टी और मिसेज शर्मा की मुश्किल
सेफ्टी एक्सेसरीज जरूर पहनाएं
बच्चे को सेफ़टी एक्सेसरीज पहनाए बिना होली न खेलने दें। खासतौर पर आंखों में चश्मा और कैप जरूर लगाएं। इससे बच्चे की आंखों और बालों में रंगा नहीं जाएगा। इसके साथ ही बच्चे की स्किन पर होली खेलने से पहले ही क्रीम जरूरी लगाएं। इससे बच्चे की त्वचा पर कैमिकल युक्त रंगों का खराब असर नहीं पड़ेगा। हो सके तो बच्चे को होली खेलने के दौरान फुल कपड़े पहनाएं। इसे बच्चे की त्वचा पर कम से कम रंग लगेगा।Holi Horoscope 2020: जानें राशि के अनुसार कौन सा रंग होगा आपके लिए शुभ
झगड़े से बचें
कई लोगों को होली पसंद नहीं होती या फिर वे किसी कारण से होली नहीं खेलना चाहते, मगर बच्चे यह बात नहीं समझते और खेल खेल में उन पर रंग डाल देते हैं। ऐसे में कई बार झागड़ा भी हो जाता है। इससे बचने के लिए बच्चों को पहले ही बता दें कि उन्हें होली उन्हीं के साथ खेलनी हैं जो उनके साथ खेलना चाहे, जो मना करे उस पर रंग नहीं डालना है। इससे झागड़े नहीं होंगे। क्योंकि झगड़ा होने पर बच्चों पर बुरा असर पड़ता है और अच्छा खासा त्योहार खराब हो जाता है।
खाने पीने का रखें ध्यान
होली पर जाहिर आपके घर भी बहुत महमान आते होंगे और आप भी बहुत सारे लोगों के घर होली मिलने जाते होंगे। ऐसे में बच्चों के खाने पर कंट्रोल रखें और जरूरत से ज्यादा उन्हें न खाने दें।
बच्चे नाजुक होते हैं और उन्हें यह भी नहीं पता चलता कि उन्हें क्या चीज नुकसान कर रही है। इस बात का आपको ही ख्याल रखना पड़ेगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों