स्क्रीन गार्ड शायद स्मार्टफोन का वो हिस्सा होता है जिसके टूट जाने की गुंजाइश सबसे ज्यादा होती है और फिर भी लोग उसे इस्तेमाल करते रहते हैं। पर ये बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। थाईलैंड के लोकल न्यूजपेपर Harian Metro की रिपोर्ट के मुताबिक अजुआन इकबाल अब्दुल्लाह सानी नाम के 23 साल के लड़के को लगभग अपना अंगूठा खोना पड़ा। बड़ी मुश्किल से वो ठीक हो पाया। टूटे हुए स्क्रीन गार्ड का एक बहुत छोटा सा हिस्सा उसके अंगूठे में घुस गया। थोड़े दिन में वहां सूजन आ गई और उसमें इन्फेक्शन हो गया। एंटीबायोटिक के बाद भी वो ठीक नहीं हुआ और जब डॉक्टरों को असली समस्या समझ आई तो उसकी सर्जरी करनी पड़ी। क्योंकि वहां इन्फेक्शन हो गया था इसलिए कुछ हिस्सा काटना भी पड़ा।
ऐसा कितनी बार होता है कि स्क्रीन गार्ड के टूटने पर उसका छोटा सा हिस्सा हाथ में घुस जाए या किसी और अंग में चला जाए। ये बहुत खतरनाक हो सकता है।
जितने ज्यादा समय तक टूटा हुआ स्क्रीन गार्ड आपके फोन में रहेगा उतना ही ज्यादा टच स्क्रीन को नुकसान पहुंचेगा। ऐसे में टूटे हुए स्क्रीन गार्ड से फोन की कई मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तेल-पानी आदि स्क्रीन में जा सकता है। स्मार्टफोन की स्पीड धीमी होगी अगर स्क्रीन ठीक से काम नहीं करेगी तो। अगर स्क्रीन गार्ड ज्यादा टूटा है तो स्क्रीन पर उसके टुकड़े स्क्रैच ला सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-बच्चों से सीखें यह वर्कप्लेस स्किल्स, करियर में मिलेगी बड़ी कामयाबी
ये होना बहुत आम है। ऐसा आसानी से हो सकता है कि स्क्रीन गार्ड के टुकड़े हाथों में घुस जाएं। ऊपर दिया हुआ उदाहरण यकीनन आपको बता रहा है कि ये कांच के टुकड़े शरीर के लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। हाथों की चोट कई बार सीरियस हो सकती है। हमें पता भी नहीं चलता और हमारे हाथों में स्क्रीन गार्ड के टुकड़े चुभ जाते हैं। ऐसे में मुसीबत न बढ़े इसलिए टूटे हुए स्क्रीन गार्ड को पहले ही बदलवा लें।
स्मार्टफोन में हाई-डेफिनेशन स्क्रीन होती है। अगर स्क्रीन गार्ड टूटा है तो इसका असर हमारे देखने के एक्सपीरियंस पर भी पड़ता है। मसलन अगर आपका स्क्रीन गार्ड कई जगह से टूटा है तो आंखों पर भी इसका असर पड़ेगा। हम अपने दिन के अधिकतर समय में स्मार्टफोन को देख लेते हैं। ऐसे में अगर अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन टूटी हुई दिखेगी तो आंखों पर स्ट्रेस पड़ेगा। ज्यादा दिन ऐसा रहने पर सिर दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
अगर आप गाड़ी चलाती हैं और अक्सर स्मार्टफोन में ही रास्ता देखती हैं तो टूटे स्क्रीन गार्ड का इस्तेमाल खराब हो सकता है। मैप आदि में टूटी हुई स्क्रीन के कारण हो सकता है आप साफ न देख पाएं और ऐसे में रास्ता भटक जाएं। वैसे भी ऐसे काम के एप्स पर रास्ता ढूंढना एक बड़ा काम होता है। ऐसे में अगर स्क्रीन टूटी हुई होगी तो परेशानी होगी।
अब स्क्रीन प्रोटेक्टर का काम होता है स्क्रीन की सुरक्षा करना। अगर फोन गिरता है तो उसे बचाना। अगर फोन इतनी जोर से गिरा है कि स्क्रीन गार्ड टूट गया है तो फिर ये सोचिए कि अगली बार गिरेगा तो स्क्रीन भी टूट सकती है। ऐसे में 100 रुपए का स्क्रीन गार्ड न बदलवाने का खामियाज़ा हज़ारों रुपए की टच स्क्रीन टूटने से चुकाना पड़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- Whatsapp की इन 5 ट्रिक्स के बारे में क्या जानती हैं आप?
अब स्मार्टफोन का स्क्रीन प्रोटेक्टर अगर टूटा है तो उसके इतने सारे नुकसान झेलने से अच्छा है कि उसे जल्दी बदलवा लिया जाए। वैसे भी फोन अच्छा नहीं दिखता अगर उसका स्क्रीन गार्ड टूटा हुआ है तो। अगर आपके किसी दोस्त के साथ भी ऐसा होता है तो उसके साथ इस स्टोरी को जरूर शेयर करें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।